Uttarakhand Parivar Register Nakal ऑनलाइन मिलने से बहुत से लोगो का काम आसान हुआ है क्योंकि उत्तराखंड परिवार रजिस्टर खोजें की सुविधा जब ऑनलाइन नहीं थी तो लोगो को अपने ब्लॉक और तहसील के बहुत से चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे टाइम के साथ साथ पैसा भी खर्च हो जाता था वह भी केवल पारिवर रजिस्टर नक़ल देखने के लिए।
उत्तराखंड सरकार डिजिटल इंडिया के अंतर्गत ऐंसे बहुत से काम कर रही है जिससे लोगो को मदद मिल रही है, लेकिन ऐंसी सुविधाओं के होने के बाद भी बहुत से लोगो को इसके बारे में जानकारी नहीं रहती है, क्योंकि जो इस पोस्ट में हम आपको बता रहे है इस तरह की जानकारी उनके पास नहीं रहती है जिस कारण वह उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल में भी लोग अब ऑनलाइन देख व निकाल सकते है।

- उत्तराखंड परिवार रजिस्टर क्या है?
- उत्तराखंड परिवार रजिस्टर बनाने का उद्देश्य क्या है?
- परिवार रजिस्टर क्यों जरूरी है?
- उत्तराखंड परिवार रजिस्टर खोजें – Uttarakhand Parivar Register Nakal ऑनलाइन कैसे देखें
- क्या Online दिखाई गई Parivar Register Nakal एक Valid Document है?
- उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर क्या है?
परिवार रजिस्टर किसी परिवार का सरकारी रिकॉर्ड या आधिकारिक पारिवारिक दस्तावेज होता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज होती है। यह ग्राम पंचायत या नगर क्षेत्र में परिवार की आधिकारिक जानकारी रखने के लिए बनाया जाता है।
इसमें आमतौर पर ये जानकारी होती है:
- परिवार के सभी सदस्यों के नाम
- सभी सदस्यों के पिता/ पति का नाम
- परिवार के प्रमुख के साथ सदस्यों का सम्बन्ध
- परिवार के सदस्यों की आयु
- विवाहित या अविवाहित सदस्यों के विवाहित साथी का नाम और विवाहित होने की तिथि।
- सदस्यों की जाति, लिंग, और शिक्षा सम्बन्धी जानकारी।
- परिवार के सदस्यों की आय और आर्थिक स्थिति के संबंधित जानकारी।
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर बनाने का उद्देश्य क्या है?
परिवार रजिस्टर नक़ल एक ऐंसा डॉक्यूमेंट है जिसमें पारिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल होते है, इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की आयु, लिंग, मुखिया के साथ सदस्यों का सम्बन्ध, सदस्यों की शिक्षा, व्यवसाय यह सभी जानकारी भी परिवार रजिस्टर (कुटुम्ब रजिस्टर) में शामिल होती है।
परिवार रजिस्टर एक ऐंसा डॉक्यूमेंट है जो भारत के प्रत्येक निवासी के पास होना जरूरी है क्योंकि परिवार रजिस्टर केवल परिवार की जानकारी ही नहीं देता बल्कि बहुत से जरूरी डॉक्यूमेंट, जैसे की पासपोर्ट, जन्मप्रमाण पत्र, खाता-खतोनी बनाने और भी सरकारी कामों के लिए भी परिवार रजिस्टर का होना जरूरी है, इसके आलावा अपने वंश के बारे में जानने के लिए भी परिवार रजिस्टर बहुत ही महत्वपूर्ण है।
परिवार रजिस्टर क्यों जरूरी है?
परिवार रजिस्टर एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है, जिसमें किसी गांव या ग्राम पंचायत के सभी परिवारों की जानकारी दर्ज होती है। यह दस्तावेज कई सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में उपयोग किया जाता है, इसलिए इसका होना जरूरी माना जाता है।
कानूनी और प्रशासनिक कार्यों में उपयोग
विभिन्न सरकारी प्रक्रियाओं और सत्यापन के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
पहचान और प्रमाण के रूप में उपयोग
यह दस्तावेज परिवार और उसके सदस्यों की आधिकारिक पहचान साबित करता है।
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद
कई सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए परिवार रजिस्टर की आवश्यकता होती है।
निवास प्रमाण (Residence Proof)
यह आपके गांव या स्थान में रहने का प्रमाण देने में उपयोगी होता है।
पंचायत रिकॉर्ड में सुधार
परिवार की जानकारी जैसे नाम, सदस्य संख्या आदि को अपडेट करने में मदद करता है।
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर खोजें – Uttarakhand Parivar Register Nakal ऑनलाइन कैसे देखें
यदि आप उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल में दर्ज परिवार के सदस्यों की जानकारी, नाम या अन्य डिटेल्स देखना चाहते हैं, तो आप यह काम ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप परिवार रजिस्टर नकल ऑनलाइन देख सकते हैं।
Step 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नक़ल देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। या फिर आप गूगल पर सर्च करें uttarakhand parivar register nakal और फिर eservices.uk.gov.in के Search Family Application- E-District (old) इस पेज को ओपन करें।
Step 2 : जिला, तहसील और ग्राम पंचायत चुनें
- आपको क्रम के अनुसार जानकारी सेलेक्ट करनी है जिसमे सबसे फले District Select करें,
- इसके बाद Block Select करें
- ग्राम पंचायत चुने
- अब आप अपने गाँव का नाम सेलेक्ट करे
- यदि आपको परिवार रजिस्टर नक़ल में दर्ज परिवार के मुखिया का नाम पता है तो Family Chief में वह नाम भरें, या फिर आप इस आप्शन को खाली रहने दें और Search पर क्लिक करें

Step 3: Applications Details की जानकारी देखें
यदि आपने परिवार के मुखिया का नाम सही भरा होगा तो आपको Application डिटेल्स दिखेगी और यदि नहीं दिखी तो फिर आप Family Chief वाले आप्शन को blank रखकर सर्च करें जिससे आपके गाँव में जितने भी परिवार होंगे उनकी Application Details दिखाई देगी
आपको Family Chief और उसके Father/Husband Name के आधार पर अपना परिवार देखना है और इसके लिए आपको Page next करने की ज़रूरत भी पड़ सकती है
जब आपको आपके परिवार की जानकारी दिख जाये तो सामने दिए गए View बटन पर क्लिक करें

Step 4: परिवार रजिस्टर की जानकारी देखें
अब आप अपने कुटुम्ब रजिस्टर की प्रविष्टी (Family Register Entry) देख सकते है जिसमे आपको Family Chief की details, पता दिखाई देगा और इसके साथ परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी जिसमे आपको Member Name, Father / husband name, Relation, age, Gender, Business, Educated, Education, Current status, Date यह सभी जानकारी मिलेगी।
क्या Online दिखाई गई Parivar Register Nakal एक Valid Document है?
यदि आप केवल Uttarakhand Parivar Register Nakal की जानकारी देखना चाहते हैं, तो यह काम आप मुफ्त में कर सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई जाने वाली जानकारी सही होती है, लेकिन डाउनलोड की गई कॉपी को वैध दस्तावेज (Valid Document) नहीं माना जाता क्योंकि इसमें Digital Signature मौजूद नहीं होते हैं।
यही कारण है कि ऑनलाइन देखी गई परिवार रजिस्टर नकल का उपयोग आधिकारिक कार्यों, सरकारी प्रक्रियाओं या दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं किया जा सकता। यदि आपको किसी सरकारी काम के लिए वैध परिवार रजिस्टर नकल चाहिए, तो आपको संबंधित विभाग या अधिकृत माध्यम से प्रमाणित कॉपी प्राप्त करनी होगी।
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि Uttarakhand Parivar Register Nakal में परिवार के सदस्यों का नाम जुड़ा हुआ है या नहीं, या परिवार रजिस्टर में दर्ज जानकारी सही है या नहीं, तो आप ऑनलाइन उपलब्ध डिटेल्स के माध्यम से यह जानकारी आसानी से देख सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है।
हालांकि, यदि आपको Digital Signature वाली वैध परिवार रजिस्टर नकल (Valid Parivar Register Nakal) की आवश्यकता है, जिसे सरकारी कार्यों या आधिकारिक उपयोग में इस्तेमाल किया जा सके, तो इसके लिए आपको Uttarakhand Parivar Register Nakal Online Download करने की प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल ऑनलाइन कैसे देखें?
आप उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल को संबंधित पोर्टल पर जाकर जिला, तहसील, ग्राम पंचायत जैसी जानकारी भरकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
Q2. क्या Uttarakhand Parivar Register Nakal Online फ्री में देख सकते हैं?
हाँ, परिवार रजिस्टर की जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है और इसके लिए केवल जरूरी डिटेल्स भरनी होती हैं।
Q3. परिवार रजिस्टर नकल देखने के लिए कौन-कौन सी जानकारी चाहिए?
आमतौर पर जिला, तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत या अन्य मांगी गई जानकारी भरकर परिवार रजिस्टर की डिटेल्स देखी जा सकती हैं।
Q4. क्या Online दिखाई गई Parivar Register Nakal एक Valid Document है?
नहीं, ऑनलाइन दिखाई गई परिवार रजिस्टर जानकारी केवल देखने के लिए होती है। यह हमेशा Digital Signature वाला वैध दस्तावेज नहीं माना जाता।
Q5. क्या परिवार के सदस्यों का नाम ऑनलाइन चेक किया जा सकता है?
हाँ, परिवार रजिस्टर की जानकारी देखने के बाद परिवार के सदस्यों के नाम और अन्य उपलब्ध डिटेल्स देखी जा सकती हैं।
Q6. क्या मोबाइल से भी उत्तराखंड परिवार रजिस्टर नकल देख सकते हैं?
हाँ, आप मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी इंटरनेट डिवाइस की मदद से परिवार रजिस्टर की जानकारी देख सकते हैं।