Reset Meaning in Hindi – Reset का मतलब क्या है, प्रकार, फायदे और नुकसान

reset meaning in hindi : Reset का हिंदी अर्थ ‘पुनः सेट करना’ या ‘दोबारा प्रारंभिक स्थिति में लाना’ होता है। जब किसी Device, App या Setting को Reset किया जाता है तो वह अपनी Default स्थिति में लौट आती है।

अक्सर कंप्यूटर, मोबाइल हो या कोई इलेक्ट्रॉनिक मशीन रिसेट का आप्शन तो आपने देखा ही होगा, लेकिन जब तक रिसेट करने का मतलब क्या होता है? यह नहीं समझ लेते तब तक रिसेट के इस आप्शन से यह डर लगा रहेगा की आखिर इस आप्शन से डिवाइस कही खराब न हो जाये।

लेकिन दोस्तों रिसेट के आप्शन के कुछ नुक्सान है तो इसके फायदे भी है लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है की कैसे आप नुक्सान न कर इस आप्शन से केवल फायदा ले सकते है और यह आप जान सकेंगे इस आर्टिकल को पूरा समझकर।

Table of Contents

Reset Meaning in Hindi – Reset का मतलब क्या होता है

Reset Meaning In Hindi - Reset का मतलब और सही उपयोग की पूरी जानकारी

reset meaning in hindi आसान से शब्दों में Reset” का हिंदी में मतलब है “फिर से स्थापित करना” यानि की यदि हम किसी कंप्यूटर, मोबाइल की बात करे तो रिसेट करने से डिवाइस का डाटा, सेटिंग सभी वैसे के वैसे हो जाएगी जैसे शुरू में था,

इससे डिवाइस का डाटा डिलीट हो जायेगा, सेटिंग सब डिफ़ॉल्ट हो जाएगी जैसे की शुरू में जब डिवाइस नया था बिलकुल वैसे। रिसेट का उपयोग हर बार नहीं किया जाता यानि की आप यदि हर दिन या फिर हर महीने रिसेट का उपयोग कर रहे है तो आपको इससे बचना चाहिए

बल्कि आपको कुछ भी करने से पहले इस पोस्ट के माध्यम से सारी जानकारी का पता होना जरूरी है, और तभी आप बिना किसी नुक्सान के अपना मोबाइल या कंप्यूटर को रिसेट कर सकते है

Reset क्या है और इसका उपयोग कहाँ किया जाता है

Reset का उपयोग कई Devices, Systems और Accounts में किया जाता है ताकि Problems को ठीक किया जा सके या Settings को वापस Default किया जा सके। नीचे Reset के कुछ सामान्य उपयोग दिए गए हैं:

1. Mobile Reset

Mobile में Reset का उपयोग तब किया जाता है जब फोन Slow हो जाए, Hang करे या Software Problem आने लगे। Mobile Reset के भी अलग अलग टाइप होते है जो फोन की Settings वापस Default करने, फ़ोन का डाटा हटाने, network को रिसेट करने के हिसाब से अलग अलग हो सकती हैं और कई Technical Issues ठीक हो सकती हैं।

Mobile Reset का उपयोग कब किया जाता है?

  • Phone Hang या Freeze होने पर
  • Mobile Slow चलने पर
  • Virus या Software Issues होने पर
  • Factory Settings वापस लाने के लिए
  • Network, Bluetooth setting reset करने के लिए

2. Computer Reset

Computer या Laptop Reset का उपयोग System Errors, Slow Performance या Software Problems को ठीक करने के लिए किया जाता है। Reset करने के बाद Computer Fresh Start जैसा महसूस हो सकता है।

Computer Reset का उपयोग कब किया जाता है?

  • Computer Slow होने पर
  • Operating System Errors आने पर
  • Unwanted Files या Bugs हटाने के लिए
  • System को Fresh Start देने के लिए

3. Password Reset

पासवर्ड रिसेट का उपयोग यूजर अपने काम के हिसाब से कर सकता है, और इसका केवल एक ही मतलब होता है Account के Password को बदलना। जब कोई User अपना Password भूल जाता है या Security कारणों से Password बदलना चाहता है, तब Password Reset किया जाता है।

Password Reset की जरूरत कब पड़ती है?

  • Password भूल जाने पर
  • Account Security बढ़ाने के लिए
  • Hacked Account को सुरक्षित करने के लिए
  • New Password बनाने के लिए

4. Network Reset

Network Reset का उपयोग Internet, Wi-Fi, Bluetooth या Mobile Network Problems को ठीक करने के लिए किया जाता है।

Network Reset कब उपयोगी होता है?

  • Wi-Fi Connect न होने पर
  • Mobile Data काम न करने पर
  • Bluetooth Issues आने पर
  • Network Settings खराब होने पर

5. App Reset

किसी भी एप्प को रिसेट के माध्यम से डिफ़ॉल्ट किया जा सकता है यानि की जैसे इंस्टाल करने के बाद होता है और यह रिसेट Application की Settings, Cache या Configuration, Permission को Default करने के लिए किया जाता है।

App Reset कब करना चाहिए?

  • App बार-बार Crash होने पर
  • App Open न होने पर
  • Cache या Settings Problems होने पर
  • Default Configuration वापस लाने के लिए

Reset के प्रकार कौन-कौन से हैं

1. Soft Reset क्या है

Soft Reset एक सामान्य Reset process होती है जिसमें Device को Restart या Reboot किया जाता है। इसमें आमतौर पर Personal Data delete नहीं होता। जब Mobile hang हो जाए या छोटी software problems आएं, तब Soft Reset किया जा सकता है।

2. Hard Reset क्या है

Hard Reset एक ऐसा Reset होता है जिसमें Device की settings और stored data हट सकते हैं। इसका उपयोग अक्सर तब किया जाता है जब Device unlock न हो, system problems हों या Device सही तरह काम न कर रहा हो।

3. Factory Reset क्या है

Factory Reset Device को उसकी Original Factory Settings पर वापस ले जाता है। Factory Reset के बाद Apps, Settings और Personal Data हट सकते हैं, इसलिए Reset से पहले Backup लेना जरूरी माना जाता है।

4. Network Reset क्या है

Network Reset का उपयोग Wi-Fi, Bluetooth, Mobile Network या Internet related settings को Reset करने के लिए किया जाता है। यदि Network problems आ रही हों तो यह option उपयोगी हो सकता है।

मोबाइल नंबर को पोर्ट कैसे करें / How to Port Mobile Number

किन परिस्थितियों में Reset करना चाहिए

जब भी आप अपने मोबाइल को बेच रहे हो तो ध्यान रखे की अपने मोबाइल को रिसेट जरूर करे, क्योंकि यदि फ़ोन बेचने से पहले आप फ़ोन का डाटा डिलीट करते है तो कोई भी इस डाटा को रिकवर कर सकता है लेकिन यदि आपने फ़ोन रिसेट किया हो तो फिर उस डाटा को रिकवर कर एक्सेस नहीं किया जा सकता है।

रिसेट का उपयोग हमें कब करना चाहिए यह जानना हमारे लेकिन बहुत जरूरी है, बहुत बार जब हम किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग करते है तो हमें डिवाइस के हैंग होने, या फिर डिवाइस सही से काम न कर रहा हो जैसे प्रॉब्लम होती है अगर डिवाइस ज्यादा समस्या नहीं दे रहा तो फिर इसे मैनेज कर सकते है लेकिन यदि समस्या कुछ ज्यादा हो तो फिर हमें डिवाइस को रिसेट कर देना चाहिए।

आपने यह भी देखा होगा की कोई डिवाइस जैसे की यदि हम फोन को ले तो उसमे हमारा स्टोरेज बहुत खाली रहता है लेकिन इसके वावजूद भी फ़ोन हैंग हो जाता है या स्लो स्लो प्रोसेसिंग करता है और कई बार बहुत से सॉफ्टवेर ओपन नहीं होते और इसी तरह की अन्य प्रॉब्लम फ़ोन में हो जाती है।

फोन Reset करने से पहले हमेशा जरूरी Data का Backup बना लेना चाहिए। इसके बाद Reset करने पर फोन Default Settings में वापस आ सकता है और कई Software से जुड़ी समस्याएं भी ठीक हो सकती हैं।

Reset केवल जरूरत पड़ने पर करना चाहिए क्योंकि Device का लगातार उपयोग करने से Temporary Files और Unnecessary Data जमा हो सकते हैं, जो Performance को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में Reset करना उपयोगी हो सकता है।

किसी डिवाइस में कभी हमें लगता है की कहीं इसमें वायरस तो नहीं आ गए या कोई इस तरह का कोई फेक app या वेबसाइट को हम इनस्टॉल कर देते है जो बैकग्राउंड में अपनी प्रोसेस करती रहती है लेकिन हमें शो नहीं होता की आखिर हो क्या रहा है तब यदि हम अपने डिवाइस को रिसेट करे तो सारी प्रॉब्लम सही हो जाएगी।

Reset करने के फायदे क्या हैं?

Reset किसी भी डिवाइस की Performance, Setting, Error Fix करने में सहायता कर सकता है और डिवाइस उस कंडीशन में आ जायेगा जैसे वह शुरू में था।

जब भी हम किसी डिवाइस जैसे की फ़ोन को बहुत टाइम से उपयोग करते आ रहे हो तो उसकी performance बहुत धीमी हो जाती है, क्योंकि उस पर उपयोग किये जाने वाले सॉफ्टवेर या स्टोर किया गया डाटा का अधिक लोड रहता है, और यदि रिसेट किया जाये तो मोबाइल पहले की तुलना में बहुत अच्छा काम करना शुरू कर देगा।

Reset करने के मुख्य फायदे:

  • Performance बेहतर हो सकती है – Slow Device या System Reset के बाद अच्छी Performance देगा।
  • Technical Problems Fix हो सकती हैं – Hang, Freeze या Software Errors जैसी problems Reset से ठीक हो जाते हैं।
  • Default Settings वापस मिलती हैं – Device की Settings ख़राब हो जाये तो आसानी से Normal किया जा सकता है।
  • Storage और Unwanted Data कम हो सकता है – Reset Options Extra Data जैसे की catch, Temporary Data हटाने में मदद करता हैं।
  • Troubleshooting आसान होती है – Network, Apps और Devices की कई Problems Reset से हल हो सकती हैं।

Reset करने के नुकसान क्या हैं?

Reset कई समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकता है, लेकिन बिना सही जानकारी या सावधानी के इसका उपयोग करने से नुकसान भी हो सकता है।

जब भी किसी डिवाइस को रिसेट करते है तो इससे डिवाइस को कुछ भी नुकसान नहीं होता है, लेकिन हाँ गलत रिसेट टाइप सेलेक्ट कर आपका डाटा डिलीट हो सकता है, इसलिए अपनी जरुरत के हिसाब से ही रिसेट टाइप सेलेक्ट करे।

Reset करने के संभावित नुकसान:

  • Data Delete हो सकता है – कुछ Reset Options Photos, Files, Apps और Personal Data हटा सकते हैं।
  • Settings दोबारा करनी पड़ सकती हैं – Reset के बाद कई Settings फिर से Configure करनी पड़ सकती हैं।
  • Apps और Accounts दोबारा Login करने पड़ सकते हैं – कई बार सभी Accounts फिर से Setup करने होते हैं।
  • समय लग सकता है – Reset और Setup Process पूरा करने में समय लग सकता है।
  • गलत Reset से नई Problems भी आ सकती हैं – बिना जरूरत Reset करना हमेशा सही नहीं होता।

Reset Meaning in Hindi से जुड़े सवाल (FAQ)

Reset शब्द का हिंदी अर्थ क्या है?

Reset शब्द का हिंदी अर्थ “पुनः सेट करना”, “दोबारा स्थापित करना”, “फिर से शुरू करना” या “डिफ़ॉल्ट स्थिति में वापस लाना” होता है। इसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी Device, System, App या Setting को पहले जैसी स्थिति में वापस लाना हो या किसी समस्या को ठीक करना हो।

मोबाइल में Reset करने से क्या होता है?

मोबाइल में Reset करने से सभी सेटिंग्स, ऐप्स और डेटा डिलीट हो जाते हैं और फोन फैक्ट्री स्थिति में आ जाता है।

Reset और Restart में क्या अंतर है?

Restart का मतलब होता है डिवाइस को एक बार बंद करके फिर से चालू करना, जबकि Reset का मतलब है डिवाइस की सारी सेटिंग्स और डेटा को मिटाकर उसे नई स्थिति में लाना।

क्या Reset करने से फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाता है?

नहीं, Reset करने से सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होता। यह सिर्फ डिवाइस को साफ और डिफॉल्ट स्थिति में लाता है।

कंप्यूटर को कब Reset करना चाहिए?

जब कंप्यूटर बार-बार हैंग हो, वायरस आ जाए, या बहुत स्लो हो जाए, तब Reset करना एक समाधान हो सकता है।

क्या Reset करने से सभी वायरस हट जाते हैं?

Reset से वैसे तो डिवाइस की सेटिंग, डाटा डिलीट होता है लेकिन यदि डिवाइस की सेटिंग से रिलेटेड या डाटा से रिलेटेड कोई वायरस है तो वह रिसेट करने से हट सकता है

क्या Reset करने से डाटा वापस मिल सकता है?

Reset करने से आपका डाटा डिलीट हो सकता है लेकिन इसका बैकअप बनाना जरूरी है क्योंकि Reset के बाद डाटा वापस तो मिल सकता है लेकिन पूरा का पूरा डाटा मिलने के चांस कम है

उम्मीद है की Reset Meaning In Hindi इस आर्टिकल से आपको पूरी जानकरी जरूर मिली होगी Reset का मतलब केवल data delete करना नहीं बल्कि device को default स्थिति में वापस लाना होता है। लेकिन Reset करने से पहले backup लेना जरूरी है ताकि important data सुरक्षित रहे।

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment