अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: क्यों मनाया जाता है, इतिहास, महत्व और थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day in Hindi) : योग की बात करे तो इसमें भारत का नाम जरूर आता है और आये भी क्यों नहीं क्योंकि भारत ने ही तो पूरी मानव जाति के लिए योग की क्या अहमियत है पुरे विश्व को बताई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हुए व्यक्ति की प्रेरणादायक तस्वीर

21 Jun का दिन पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के लिए योग को एक प्रभावी तरीका माना जाता है।

मनुष्य के जीवन में योग एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि योग मानव शारीर को शारीरिक रूप से निरोग और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए सहायक है। योग से जीवन में एक आनंद की प्राप्ति की जा सकती है और यह मानसिक शांति प्रदान करता है।

योग बूढ़े व्यक्ति से लेकर बच्चे तक, महिला से लेकर, पुरूष तक सभी के लिए सामान और असरदार है। हर किसी को अपने जीवन को निरोग रखने के लिए इसकी जरूरत है।

क्या है योग ?

योग शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने की प्रक्रिया को कहा जाता है और इसके लिए ध्यान लगाने की जरूरत होती है। योग संस्कृत भाषा के शब्द “यूज” से आया है जिसका अर्थ है “आत्मा का चेतना से मिलन”।

योग के प्रमाण सिन्धु घाटी की सभ्यता में भी मिलता है क्योंकि इस काल में योग की मुद्रा में मुर्तिया मिली है। योग की उत्पति बहुत पहले हो चुकी थी लेकिन पहले इसका प्रचार और ज्ञान ना होने के कारण यह लोगों के अस्तिव में नहीं आ पाया।

योग को बढावा और इसका प्रचार प्रसार का श्रेय योग गुरु रामदेव बाबा को भी जाता है जिन्होंने योग को भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में पहचान दिलाई और इन्ही के कारण आज सभी लोग अपने जीवन में योग के महत्व को जान पाए है इन्होने योग से ही देश में बहुत लोगों को निरोग किया है और इनसे ही बहुत से लोगों को योग करने की प्रेरणा मिलती है।

भारत में मनाये गए अब तक के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

  • 21 जून 2015 का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिल्ली में मनाया गया था जिसमे नरेन्द्र मोदी जी के साथ 35 हजार से भी अधिक लोगों ने भाग लिया था। इस दिन को विश्व के 84 देशो ने भी योग दिवस को मनाया था।
  • 2016 का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस चंडीगढ़ में मनाया गया था। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2016 की थीम थी युवाओं को जोड़ने के लिए योग।
  • 2017 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अमहदाबाद में मनाया गया था और इसमें नरेन्द्र मोदी जी के साथ 1.5 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2017 की थीम थी स्वास्थ्य के लिए योग।
  • 2018 का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्तराखंड के देहरादून शहर में मनाया गया जिसका स्थान था F.R.I. Dehradun इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 50 हजार लोगो के साथ योग किया था। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2018 की थीम थी शांति के लिए योग, इस योग दिवस में कुल 181 देशों ने भाग लिया था।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को क्यों मनाया जाता है

21 जून का दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन (Summer Solstice) होता है क्योंकि इस दिन सूर्य उतरी गोलार्ध से दक्षिणी गोलार्ध की और चलना शुरू करता है। इस दिन को ग्रीष्म सक्रांति के रूप में भी जाना जाता है और यह दिन परिवर्तन लाने के लिए सही दिन भी है।

International Yoga Day Theme 2026

प्रतिवर्ष योग दिवस को मनाये जाने के लिए एक थीम रखी जाती है जो की लोगो को योग दिवस मानाने के लिए एक सन्देश भी देती है तो आईये जानते है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम में बारे में –

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” है, जिसका हिंदी अर्थ “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” होता है। इस थीम का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से लंबे समय तक स्वस्थ, सक्रिय और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम लिस्ट (2019 से 2025 तक)

5वां योग दिवस 21 जून 2019 को Ranchi में आयोजित किया गया, जिसमें Narendra Modi ने जवानों और आम लोगों के साथ मिलकर योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 की थीम “Yoga for Heart” थी, जिसका अर्थ है “हृदय के लिए योग”

6वां योग दिवस 21 जून 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण मुख्य रूप से घरों में मनाया गया। लोगों को घर पर रहकर योग करने की सलाह दी गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम “Yoga at Home and Yoga with Family” थी, जिसका मतलब है “घर पर और परिवार के साथ योग”

7वां योग दिवस 21 जून 2021 को कोविड महामारी के दौरान डिजिटल माध्यमों से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम “Yoga for Wellness” थी, जिसका अर्थ है “स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए योग”

8वां योग दिवस 21 जून 2022 को पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम “Yoga for Humanity” थी, जिसका मतलब है “मानवता के लिए योग”

9वां योग दिवस 21 जून 2023 को देश और दुनिया में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम “Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam” थी, जिसका अर्थ है “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए योग”

10वां योग दिवस 21 जून 2024 को पूरे विश्व में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम “Yoga for Self and Society” थी, जिसका मतलब है “स्वयं और समाज के लिए योग”

11वां योग दिवस 21 जून 2025 को लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “Yoga for One Earth, One Health” थी, जिसका अर्थ है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व

योग दिवस का महत्व केवल योग करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।

International Yoga Day History : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास भारत और योग की प्राचीन परंपरा से जुड़ा हुआ है। योग हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जिसे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम माना जाता है।

सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था और इसे पूरी दुनिया में पहचान दिलाने का श्रेय भारत को जाता है। इस दिवस की शुरुआत का उद्देश्य लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Narendra Modi ने 27 सितंबर 2014 को United Nations General Assembly में अपने भाषण के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने योग को मानवता के लिए एक अमूल्य उपहार बताते हुए इसे वैश्विक स्तर पर अपनाने की बात कही।

प्रधानमंत्री के इस प्रस्ताव को दुनिया भर में सकारात्मक समर्थन मिला और लगभग 3 महीने के भीतर 193 सदस्य देशों में से 177 देशों ने इसका समर्थन किया, जिसके बाद इस प्रस्ताव को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कर दिया।

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

1 thought on “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: क्यों मनाया जाता है, इतिहास, महत्व और थीम”

  1. bahut hi badhiya jankari aapne hum sabhi ke sath share kiya hai. aise hi useful informations ke bare me likhte rahiye. thanks share krne ke liye

    Reply

Leave a Comment