
आज के समय में Google Pay, PhonePe, Paytm या दूसरे ऐप से पैसे भेजना बहुत सरल हो गया है और इसमें सबसे जरुरी भूमिका है UPI की लेकिन कई बार इंटरनेट की समस्या, बैंक सर्वर या तकनीकी खराबी के कारण UPI Payment Failed हो जाता है और लोगो को यह पता नहीं होता है की UPI Payment Failed होने पर पैसे वापस कैसे पायें?
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं, लेकिन सामने वाले व्यक्ति के अकाउंट में नहीं पहुंच पाते। ऐसी स्थिति में घबराने की कोई बात नहीं होती है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या हुई है, तो आप कुछ तरीकों से शिकायत करके अपने पैसे वापस पा सकते हैं।
आइए जानते हैं UPI Payment Failed होने के कारण और पैसे वापस पाने के लिए शिकायत कैसे करें।
- UPI Payment Failed क्यों होता है? जानें इसके 7 मुख्य कारण
- UPI Payment Failed होने पर पैसे वापस कैसे पायें? जानें Refund पाने का तरीका
- UPI Refund आने में कितना समय लगता है? जानें पैसे वापस मिलने की समय-सीमा
- Google Pay में Failed Payment का Refund कैसे पाएं? जानें पूरा तरीका
- PhonePe मैं पैसे काटने पर रिफंड कैसे मिलेगा?
- Paytm UPI Payment Fail होने पर Complaint कैसे करें?
- UPI Transaction ID या UTR Number कैसे Check करें?
- UPI Refund ना मिलने पर कहाँ Complaint करें?
- UPI Refund Status Online कैसे Check करें?
- UPI Payment Refund से जुड़े ज़रूरी Tips
- निष्कर्ष
UPI Payment Failed क्यों होता है? जानें इसके 7 मुख्य कारण
UPI Payment Failed होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे सामान्य कारण इंटरनेट कनेक्शन या बैंक सर्वर की समस्या होती है। इसके अलावा UPI app में खराबी या तकनीकी समस्या के कारण भी पेमेंट फेल हो सकती है।
इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे:
- इंटरनेट कनेक्शन ठीक से काम नहीं करना।
- बैंक सर्वर का डाउन होना या तकनीकी खराबी आना।
- UPI ऐप में कोई समस्या होना।
- UPI से गलत खाते में पैसे भेज दिए।
- बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस न होना।
- निर्धारित UPI Transaction Limit पूरी हो जाना।
- बैंक की तरफ से सुरक्षा कारणों से ट्रांजैक्शन रोक दिया जाना।
UPI Payment Failed होने पर पैसे वापस कैसे पायें? जानें Refund पाने का तरीका
अगर आपकी UPI Payment Failed हो जाती है और बैंक अकाउंट से पैसे भी कट जाते हैं, तो सबसे पहले अपने UPI ऐप में Transaction History चेक करके देखें कि पेमेंट का स्टेटस Failed, Pending या Successful क्या दिखा रहा है।
अगर आपको अपना ट्रांजैक्शन Pending दिखाई देता है, तो तुरंत दोबारा पैसे भेजने से बचें। पहले ट्रांजैक्शन का स्टेटस अच्छी तरह चेक करें, ताकि गलती से दोबारा भुगतान न हो जाए।
इसके अलावा आप ये काम भी कर सकते हैं:
- ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी चेक करें।
- Transaction ID या UTR Number नोट कर लें।
- बैंक से मिले SMS को सुरक्षित रखें।
- पेमेंट का स्क्रीनशॉट अपने पास रखें।
- अगर निर्धारित समय तक पैसे वापस नहीं आते हैं, तो UPI ऐप या बैंक के सपोर्ट में शिकायत दर्ज करें।
इससे आपकी शिकायत की जांच करने में आसानी होगी।
UPI Refund आने में कितना समय लगता है? जानें पैसे वापस मिलने की समय-सीमा
UPI Payment Failed Refund आने का समय ट्रांजैक्शन की स्थिति पर निर्भर करता है। अगर किसी व्यक्ति को पैसे भेजते समय आपके अकाउंट से पैसे कट गए, लेकिन दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में नहीं पहुंचे, तो RBI के नियमों के अनुसार रकम वापस आने की समय-सीमा ट्रांजैक्शन की तारीख से 1 दिन तक का समय लग सकता है।
वहीं, अगर किसी मर्चेंट को पेमेंट किया गया और आपके अकाउंट से पैसे कट गए, लेकिन मर्चेंट को पेमेंट की पुष्टि नहीं हुई, तो इसके लिए निर्धारित समय-सीमा ट्रांजैक्शन की तारीख से लगभग 5 दिन तक होती है।
अगर निर्धारित समय के बाद भी पैसे वापस नहीं आते हैं, तो RBI के नियमों के अनुसार देरी के लिए ₹100 प्रतिदिन का मुआवजा लागू हो सकता है। यह मुआवजा संबंधित नियमों और ग्राहक की गलती न होने की स्थिति में देय होता है।
इसलिए अगर UPI Failed Payment Refund Time पर वापस नहीं आते हैं, तो बैंक में इसकी शिकायत जरूर करें।
Google Pay में Failed Payment का Refund कैसे पाएं? जानें पूरा तरीका
अगर आप Google Pay UPI Payment का इस्तेमाल किया और आपकी पेमेंट फेल हो जाती है, तो सबसे पहले अपना Google Pay ऐप खोलें और Transaction History में जाकर जो Payment की है उसे select करें।
इसके बाद ट्रांजैक्शन की जानकारी और स्टेटस चेक करें।
अगर पैसे कट गए हैं और निर्धारित समय पर वापस नहीं आए हैं, तो आप Google Pay के Help या Support सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत करते समय ट्रांजैक्शन की तारीख, रकम और Transaction ID जैसी जानकारी अपने पास रखें। इससे आपकी समस्या को समझने और शिकायत की जांच करने में आसानी होगी।
PhonePe मैं पैसे काटने पर रिफंड कैसे मिलेगा?
अगर आप PhonePe ऐप इस्तेमाल करते हैं और पेमेंट फेल होने के बाद आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं, तो सबसे पहले अपना PhonePe ऐप खोलें।
इसके बाद History में जाकर उस ट्रांजैक्शन को चुनें, जिसमें आपको समस्या आई है। अब उपलब्ध Help या Contact Support ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपनी समस्या को सही तरीके से लिखें और बताएं कि पेमेंट फेल होने के बाद भी आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट गए हैं।
शिकायत दर्ज करने के बाद मिलने वाला शिकायत नंबर सुरक्षित रखें और ऐप में अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक करते रहें।
Paytm UPI Payment Fail होने पर Complaint कैसे करें?
अगर Paytm से UPI Payment करते समय आपके पैसे कट जाते हैं, तो सबसे पहले अपना Paytm ऐप खोलें और Transaction History चेक करें।
इसके बाद संबंधित ट्रांजैक्शन को खोलें और उसके Help या Support ऑप्शन पर जाकर शिकायत दर्ज करें।
अगर आपकी शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो आप अपने बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं। बैंक को ट्रांजैक्शन की सही जानकारी और Transaction ID देकर मामले की जांच करने के लिए कहें।
शिकायत दर्ज करने के बाद मिलने वाला Reference Number अपने पास जरूर रखें।
UPI Transaction ID या UTR Number कैसे Check करें?
UPI Transaction ID या UTR Number पेमेंट की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब भी आप UPI से कोई पेमेंट करते हैं, तो उस ट्रांजैक्शन का एक अलग Reference Number होता है।
इसे देखने के लिए अपने UPI ऐप की Transaction History खोलें और संबंधित पेमेंट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी दिखाई देगी। यहां से Transaction ID या UTR Number नोट कर सकते हैं।
आप इसका स्क्रीनशॉट भी अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। बैंक या UPI ऐप में शिकायत दर्ज करते समय यह जानकारी आपके काम आएगी।
UPI Refund ना मिलने पर कहाँ Complaint करें?
अब बात आती है कि अगर आपके पैसे वापस नहीं आते हैं, तो आप कहां शिकायत करें? अधिकतर लोगों को यह पता नहीं रहता है कि उन्हें शिकायत कहां करनी होती है और किस तरीके से अपनी शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
अगर निर्धारित समय के अनुसार आपके पैसे वापस नहीं आते हैं, तो आप इन तरीकों से शिकायत कर सकते हैं:
1. UPI ऐप पर शिकायत करें: सबसे पहले Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे जिस ऐप से आपने पेमेंट किया है, उसके Help या Support सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज करें।
2. अपने बैंक से संपर्क करें: अगर ऐप से आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो अपने बैंक के कस्टमर केयर या बैंक ब्रांच में संपर्क करें। बैंक को Transaction ID और पेमेंट की जानकारी देकर शिकायत दर्ज करें।
3. RBI में शिकायत करें: अगर बैंक या संबंधित सेवा प्रदाता आपकी शिकायत का समाधान नहीं करता है या 30 दिनों के अंदर कोई जवाब नहीं देता है, तो आप RBI के Complaint Management System (CMS) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने के लिए यहां जाएं:
ध्यान रखें कि RBI में शिकायत करने से पहले संबंधित बैंक या सेवा प्रदाता के पास शिकायत दर्ज करना जरूरी है।
UPI Refund Status Online कैसे Check करें?
UPI Refund का स्टेटस चेक करने के लिए अपने भुगतान वाले ऐप की Transaction History खोलें। इसके बाद संबंधित पेमेंट चुनें और उसका वर्तमान स्टेटस देखें।
अगर ऐप में Refund Initiated या Processing दिखाई दे रहा है, तो दिए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय तक इंतजार करें।
इसके साथ ही अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस और बैंक से मिले SMS भी चेक करते रहें।
अगर रिफंड का स्टेटस स्पष्ट नहीं है या निर्धारित समय के बाद भी पैसे वापस नहीं आते हैं, तो ऐप या बैंक के सपोर्ट से संपर्क करें।
UPI Payment Refund से जुड़े ज़रूरी Tips
अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आप पेमेंट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से शिकायत भी कर सकते हैं।
- ट्रांजैक्शन की ID और पेमेंट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
- पेमेंट फेल होने पर तुरंत दोबारा पेमेंट करने से बचें।
- शिकायत केवल ऑफिशियल ऐप, बैंक या आधिकारिक पोर्टल पर करें।
- किसी दूसरे व्यक्ति को अपना OTP या UPI PIN न बताएं।
- पैसे वापस पाने के लिए किसी के कहने पर UPI PIN डालकर पेमेंट न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर न करें।
- शिकायत दर्ज करने के बाद उसका Reference Number और Status सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष
UPI Payment Failed होने पर अगर आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपने ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक करें और निर्धारित समय तक इंतजार करें।
अगर तय समय के बाद भी पैसे वापस नहीं आते हैं, तो अपने UPI ऐप या बैंक में शिकायत दर्ज करें। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आप RBI के Complaint Management System पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।
इस तरह आप सही तरीके से शिकायत करके अपने पैसे वापस पाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।