
यदि आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी है और अभी तक आपकी PM Kisan e-KYC पूरी नहीं हुई है तो आपको इस प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करवाना होगा। PM-KISAN योजना में e-KYC करवाना सभी के लिए अनिवार्य है। सरकार ने e-KYC की इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किसानों को OTP, Biometric और Face Authentication जैसे विकल्प उपलब्ध कराए हैं।
इस लेख में हम आपको PM Kisan e-KYC 2026 कैसे करें, मोबाइल से OTP द्वारा e-KYC करने का तरीका, Face Authentication से e-KYC और e-KYC का Status कैसे चेक करें—इन सभी की जानकारी आसान भाषा में देने वाले है।
PM Kisan e-KYC क्या है?
PM Kisan e-KYC यानि Electronic Know Your Customer वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ लेने वाले सभी किसानों का डिजिटल सत्यापन किया जाना है। यह प्रक्रिया के लिए PM-KISAN लाभार्थी का आधार कार्ड, Biometric और Face Authentication के माध्यम से Verify किया जायेगा।
बिना PM Kisan e-KYC के कोई भी किसान इस योजना का लाभ नहीं ले पायेगा, साथ ही यदि किसी तरह का फर्जी अकाउंट खोला जाता है तो उसका भी पता इस माध्यम से लग जायेगा।
PM Kisan e-KYC 2026 कैसे करें?
PM Kisan e-KYC की प्रक्रिया का पूरा करने के लिए किसान इन तरीका का उपयोग कर सकते है:
- आधार OTP के माध्यम से Online e-KYC
- PM-KISAN मोबाइल APP से Face Authentication कर
- CSC जाकर Biometric e-KYC
यदि आप घर पर बैठकर PM Kisan e-KYC करना चाहते है तो फिर आधार OTP या PM-KISAN mobile App का उपयोग कर आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है, लेकिन यदि आप इन दोनों का उपयोग नहीं कर सकते तो फिर आपको अपने नजदीकी CSC जाकर Biometric e-KYC की प्रक्रिया को करना होगा।
मोबाइल से OTP आधारित PM Kisan e-KYC Online कैसे करें?
मोबाइल के माध्यम से PM Kisan e-KYC Process करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे जिनकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है
Step 1: PM Kisan की official website खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Web Browser (Chrome) पर PM-KISAN की official website पर जाएं।
Step 2: e-KYC पर जाएं
Website खुलने के बाद आपको e-KYC (Electronic Know Your Customer) का option दिखाई देगा। उस पर click करें।
Step 3: Aadhaar Number दर्ज करें
अब आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर भरना है।
इसके बाद दिए गए verification/captcha को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Step 4: Aadhaar-linked Mobile पर OTP आएगा
आपके आधार के साथ जो भी मोबाइल नंबर लिंक है उस पर आपको OTP मिलेगा। दिए गए बॉक्स में OTP भरें।
यदि आपको OTP नहीं मिला तो फिर इसका यह कारण हो सकता है की आपने जो आधार नंबर दर्ज किया वह गलत दर्ज किया है या फिर आपका मोबाइल नंबर के साथ दूसरा मोबाइल नंबर या फिर कोई मोबाइल नंबर लिंक ही नहीं है या फिर सर्वर की प्रॉब्लम हो सकती है।
Step 5: e-KYC Complete करें
OTP वेरीफाई करने के बाद आपकी PM Kisan e-KYC की प्रोसेस पूरी हो चुकी है। आप Know Your Status के आप्शन के माध्यम से अपने KYC स्टेटस देख सकते है।
PM Kisan Face Authentication से e-KYC कैसे करें?
यदि आप Face Authentication माध्यम से PM Kisan Online e-KYC करना चाहते है तो इस प्रोसेस को भी आप आसानी से पूरा कर सकते है। इसके लिए आपको PM-KISAN Mobile App का उपयोग करना होगा।
Face Authentication से e-KYC करने के आसान Steps
- मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से PM-KISAN Mobile App install करें। इसके साथ ही आपको Aadhar Face RD app भी Install करना होगा।
- PM-KISAN Mobile App open करें।
- मोबाइल की GPS Location ON करें।
- अपनी मनपसंद भाषा चुने।
- लॉग इन पर क्लिक करें।
- Login Type Select करें यदि आप खुद की e-KYC कर रहे तो Beneficiary पर क्लिक करें।
- अब आप Registration ID या Aadhaar No भरें और Facial EKYC Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद Consent Form दिखाई देगा जिसके लिए आपको चेक बॉक्स क्लिक करना है और Scan Face पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाइल का Front Camera On हो जायेगा, आपको अपने face को सामने रखते हुए आँखों को झपकाना है जिसके बाद face scan/verification पूरा हो जायेगा।
- Verification सफल होने के बाद e-KYC status update हो जायेगा जिसका स्टेटस आप Dashboard पर जाकर देख सकते है।
यदि आपके मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा या आप CSC नहीं जा सकते थे फिर यह Face authentication का उपयोग आपके लिए मददगार होगा।
CSC से PM Kisan Biometric e-KYC कैसे करें?
यदि आपको Mobile OTP या Face authentication के माध्यम से PM e-KYC करने में कोई समस्या आ रही है तो फिर आप CSC (Common Service Centre) जाकर भी e-KYC करवा सकते है।
CSC में आपको अपना आधार number या PM kisan Registration No की जरुरत पड़ेगी इसलिए सम्बंधित जानकारी अपने साथ ले जाएं। CSC center में आप Biometric माध्यम से PM Kisan e-KYC करवा सकते है।
PM Kisan e-KYC Status कैसे चेक करें?
e-KYC करने के बाद आप PM Kisan e-KYC Status भी चेक करना चाहिए क्योंकि कई बार किसी कारण यदि e-KYC नहीं होती तो इसका पता आपको चल जायेगा जिसके लिए आपको आगे बताये गए स्टेप को फोलो करना होगा।
- PM-KISAN की official website पर जाएं।
- Know Your Status का option दिखाई देगा उसे click करें।
- PM kisan Registration Number भरें।
- दिए गए Captcha को भरें।
- आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा इस OTP को भरें।
- अपना PM-KISAN status देखें।
PM Kisan Registration Number कैसे पता करें?
PM Kisan Registration Number की जरूरत आपको लॉग इन करने या स्टेटस देखने के लिए पड़ सकती है, लेकिन यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है या फिर आपको याद नहीं है तो आप आसानी से अपना PM Kisan Registration Number पा सकते है जिसके लिए आपको आगे बताये जा रहे स्टेप फॉलो करने होंगे।
- PM-KISAN की official website पर विजिट करें।
- Know Your Status Option पर Click करें।
- अब आपको Know Your Registration Number का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब आप Mobile Number या Aadhaar Number भरें।
- Captcha कोड भरें और GET Mobile OTP पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे वेरीफाई करने के बाद आपको Registration Number मिल जायेगा।
PM Kisan Registration Number खोजें
PM Kisan e-KYC नहीं हो रही है तो क्या करें?
PM Kisan e-KYC नहीं हो रही है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते है जिनके बारे में जानकारी आपको दी जा रही है।
1. Aadhaar में Mobile Number linked है या नहीं
यदि आपके आधार के साथ मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो फिर आपकों लॉग इन करने में या आधार से register मोबाइल number पर OTP नहीं मिलने की समस्या आ सकती है इसलिए अपने नद्जिकी CSC या आधार सेवा केंद्र जाकर आप Aadhaar के साथ Mobile number Link करवा सकते है।
2. Aadhaar Number सही दर्ज करें
PM Kisan e-KYC के लिए आधार नंबर सही दर्ज करना जरुरी है, तभी आप योजना के लिए सफल लॉग इन कर पाएंगे।
3. Aadhaar Register Mobile Number पर OTP नहीं आ रहा।
- यदि आपके Aadhaar Register Mobile Number पर OTP नहीं आ रहा तो सबसे पहले चेक करें की क्या मोबाइल बंद या inactive तो नहीं है।
- कई बार मोबाइल नेटवर्क कम होने या फिर नहीं होने के कारण भी OTP आने में समस्या हो सकती है इसलिए मोबाइल नेटवर्क भी चेक करें।
- Check करें की Aadhaar के साथ सही मोबाइल नंबर या फिर कोई मोबाइल नंबर अपडेट है या नहीं।
- कई बार यह भी हो सकता है की सर्वर प्रॉब्लम के कारण OTP नहीं आता है या देरी से आता है।
- यदि आपने बहुत बार OTP Request click की है तो OTP ना आने का एक कारण यह भी हो सकता है।
- Check करें कही आपके मोबाइल का Message Inbox full तो नहीं है।
4. Face Authentication नहीं हो रहा तो क्या करें
यदि Face Authentication में कोई समस्या आ रही है तो सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है की PM Kisan Mobile APP के आलावा आपके फ़ोन में आपको Aadhar Face RD app भी इनस्टॉल होना चाहिए।
जब आप Face Authentication कर रहे हो तो कैमरा ओपन होने के बाद इस बात का ध्यान रखें की आपका Face अँधेरे में नहीं होना चाहिए। आपका पूरा face कैमरे में capture होना चाहिए साथ ही आपको अपनी आँखे ब्लिंक भी करनी है
चेहरे पर चश्मा, मास्क या ऐसी कोई चीज न रखें जिससे चेहर साफ न दिखाई दे रहा हो।
5. CSC पर e-KYC करवाएं
यदि सभी प्रक्रिया करने के बाद भी आपको e-KYC करने में समस्या आ रही है तो फिर आप अपने नजदीकी CSC जाकर Biometric के माध्यम से पम kisan e-KYC करवा सकते है।
PM Kisan e-KYC के लिए क्या जरूरी है?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरुरत पड़ेगी जो की इस तरह से है :
- आधार कार्ड – PM Kisan e-KYC के लिए आधार नंबर जरूरी है।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर – अगर आप OTP से e-KYC करना चाहते हैं, तो आधार से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए ।
- PM Kisan में किसान का रिकॉर्ड – प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में यदि आपने अप्लाई किया होगा तो आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिला होगा जिसकी जरूरत आपको e-KYC स्टेटस देखने के लिए पड़ेगी, इसके साथ ही योजना से सम्बंधित आपने खुद की जो भी जानकारी भरी होगी वह आपसे पूछी जा सकती है।
- Internet connection – आपके पास मोबाइल या कंप्यूटर में इन्टरनेट कनेक्शन होना चाहिए जिसकी जरूरत OTP या Face Authentication के लिए पड़ेगी।
- PM-KISAN Mobile App – e-KYC करने के लिए आपको PM Kisan का ऑफिसियल एप्लीकेशन की जरूरत पड़ेगी।
- Aadhar Face Rd App : यदि आप e-KYC Face Authentication के माध्यम से कर रहे है तो आपको इस App की जरूरत पड़ेगी तभी आप Face Authentication की प्रोसेस कर पाएंगे।
PM Kisan e-KYC क्यों जरूरी है?
PM-KISAN योजना के लिए e-KYC (Electronic Know Your Customer) की प्रक्रिया को पूरा करना किसानों को लिए जरुरी है।
यदि आप इस योजना के लिए रजिस्टर्ड किया है लेकिन e-KYC नहीं होती है तो आपको मिलने वाली क़िस्त रुक सकती है।
इसका मुख्य उद्देश्य है की जो भी किसान इस इस योजना के पात्र है उसकी पहचान और क़िस्त बिना किसी परेशानी के उसके बैंक खाते तक पहुँच जाये।
PM-KISAN योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सालाना 6000 की आर्थिक मदद की जाएगी जो कि DBT माध्यम से तीन किस्तों से की जाएगी।
e-KYC एक ऐंसा माध्यम है जिसके जरिये यदि कोई फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ लेना चाहता हो तो उसे रोका जा सकता है और वास्वविक लाभार्थी को इसका लाभ दिया जा सके।
PM Kisan e-KYC 2026: FAQs
PM Kisan e-KYC 2026 में कैसे करें?
आप PM-KISAN की official website पर जाकर Aadhaar OTP के माध्यम से और PM-KISAN Mobile App में Face Authentication और CSC पर biometric e-KYC इन तीन तरीकों में से किसी भी एक तरीके से e-KYC करवा सकते है।
क्या PM Kisan e-KYC मोबाइल से हो सकती है?
हाँ। यदि आपके पास आधार लिंक मोबाइल नंबर है या एंड्राइड मोबाइल है तो आप ऑफिसियल वेबसाइट या मोबाइल app का उपयोग कर e-kyc करवा सकते है।
PM Kisan e-KYC के लिए कौन सा मोबाइल नंबर चाहिए?
OTP-based e-KYC के लिए Aadhaar से linked active mobile number की जरुरत पड़ेगी।
Aadhaar में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो PM Kisan e-KYC कैसे करें?
आप PM-KISAN Mobile App की Face Authentication सुविधा या CSC पर biometric e-KYC के माध्यम से e-KYC करवा सकते हैं।
PM Kisan e-KYC की last date क्या है?
PM Kisan e-KYC की कोई निश्चित Last Date घोषित नहीं है। e-KYC PM Kisan के सभी पंजीकृत किसानों के लिए अनिवार्य है। जिन किसानों की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें जल्द से जल्द e-KYC पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि किस्त प्राप्त करने में परेशानी न हो।
PM Kisan e-KYC के बाद payment कब आएगा?
e-KYC पूरा होना payment मिलने की एक महत्वपूर्ण requirement है, लेकिन payment केवल e-KYC पर निर्भर नहीं करता। Beneficiary eligibility, land records, Aadhaar/bank details और अन्य सरकारी verification होने के बाद ही Payment मिल सकती है।
निष्कर्ष
PM Kisan e-KYC करना किसानों के लिए जरूरी है। आप मोबाइल से ऑफिसियल वेबसाइट से आधार OTP के जरिए, PM Kisan Face Authentication e-KYC और CSC के माध्यम से biometric e-KYC इन तीनो माध्यम में से किसी भी एक माध्यम का उपयोग कर KYC कर सकते है।
PM Kisan योजना से सम्बंधित किसी भी अनजान website या व्यक्ति या कॉल पर OTP देने की भूल कभी न करें।
PM-KISAN से जुड़ी जानकारी के लिए हमेशा official pmkisan.gov.in website का ही उपयोग करें।