
इंटरनेट की अनोखी वेबसाइटें (Amazing Websites in Hindi): अक्सर ज्यादातर इंटरनेट का इस्तेमाल YouTube, Instagram, Facebook और Google जैसी वेबसाइटों तक ही सीमित रहता है। लेकिन इंटरनेट की दुनिया इससे कहीं ज्यादा बड़ी और दिलचस्प है।
कभी-कभी इंसान ऐसे कारनामे कर डालता है कि उसके काम को देखकर सब आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसे ही कारनामे कुछ Website Developer ने कर दिखाए, जिन्हें देखकर आप लोग आश्चर्य में पड़ सकते हैं। इसीलिए इन वेबसाइटों को इंटरनेट की अनोखी वेबसाइटें इस श्रेणी में रखा गया है।
यह सभी Website Developer ने कुछ इस प्रकार की मजेदार वेबसाइटें बनाई है जो सबसे अलग और Anokhi Website है । जैसे की बिना सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए फोटो एडिट करना, दुनिया के अलग-अलग देशों के रेडियो सुनना, इस Post में हम कुछ ऐसी ही Website के बारे में बताने वाले है
इंटरनेट की अनोखी वेबसाइटें (Amazing Websites in Hindi) – अजब-गजब, अद्भुत और मजेदार वेबसाइटें
दोस्तों आपको जिन भी इंटरनेट की अनोखी वेबसाइटें (Amazing Websites in Hindi) अजब-गजब, अद्भुत और मजेदार वेबसाइटें की जानकारी दी जा रही यह सभी केवल आपके entertainment के लिए है, और वेबसाइट पर जाने से पहले आपको इनके बारे में जो बताया गया है वह जरूर पढ़ ले और इसके बाद ही आप वेबसाइट की लिंक को ओपन करे नहीं तो आप समझ नहीं पाओगे की वेबसाइट Interesting Websites क्यों है।
1. Pointerpointer.com
Pointer Pointer एक ऐसी ही अनोखी और मजेदार वेबसाइट है जो आपको माउस कर्सर की और ऊँगली करती हुई एक इमेज दिखता है।
आप अपने कंप्यूटर की Screen पर कही पर भी Pointer रखकर देख सकते है, इसके आलावा आपको Image हर Pointer पर नयी दिखाई देगी।
Pointer Pointer की खास बातें:
- Computer में जिस भी जगह पर आप माउस कर्सर रखेंगे उस कर्सर की और ऊँगली करती हुई एक इमेज आपको दिखाती है।
- इस्तेमाल करना आसान है और किसी विशेष तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है।
- किसी भी ब्राउजर में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कंप्यूटर या लैपटॉप पर इसका अनुभव ज्यादा अच्छा रहता है।
2. Zoomquilt.org
किसी भी Image को zoom करने पर क्या हो सकता है यदि कोई आपसे पूछे तो आप यही कहेंगे की Image के Pixel खराब हो जाते है और Image साफ नहीं दिखाई देगी लेकिन यदि आप Zoom quilt website पर देखे तो यहाँ पर आपको एक Image दिखाई जाती है जो लगातार ज़ूम होती जाती है और Zoom होने के साथ साथ आपको हर समय नयी नयी Image भी दिखाई देती है।
दोस्तों वैसे कुछ समय बाद यह Image वापस उसी जगह पर आ जाती है जिस जगह से शुरू होती है लेकिन जिस तरह से zoom होती जाती है और एक नयी Image आती जाती है वह भी Clear यही इस बात इस Website को Amazing बनाती है।
Zoomquilt.org की खास बातें:
- लगातार ज़ूम होती हुई अनोखी पेंटिंग देखने को मिलती है।
- लगता है इमेज का end होने वाला है लेकिन उस end से ही दूसरी इमेज शुरू हो जाती है।
- डिजिटल आर्ट और क्रिएटिव डिजाइन में रुचि रखने वालों के लिए दिलचस्प है।
- वेबसाइट खोलकर सीधे इस अनुभव को देख सकते हैं।
- Arrow Keys की मदद से ज़ूम की गति और दिशा नियंत्रित कर सकते हैं।
3. web.archive.org – वेबसाइट पहले कैसे थी देखे
दोस्तों कोई भी Website हो जब वह Update हो जाती है तो यूजर उसका पुराना Website Design नहीं देख पाता है, मतलब Website पहले कैसे थी यह नहीं देख पाता है उदाहरण के तौर पर यदि हमें Facebook या Google की Website देखे तो हमें यह पता नहीं होगा की पहले यह Website कैसे दिखाई देती थी।
लेकिन दोस्तों web.archive.org पर आप किसी भी Website का Old Version देख सकते है मतलब जब से वह वेबसाइट Live हुई थी तब से लेकर आज तक किसी भी वेबसाइट का Design कैसे था यह आप देख सकते है दोस्तों इस वेबसाइट को कैसे उपयोग करना है इसकी जानकारी भी हम आपको दे देते है।
web.archive.org की खास बातें:
- किसी भी पुरानी वेबसाइटों का डिजाईन कैसे था देख सकते हैं।
- वेबसाइट के पुराने और नए डिजाइन की तुलना कर सकते हैं।
- इंटरनेट के इतिहास और रिसर्च के लिए उपयोग कर सकते हैं।
वेबसाइट का पुराना वर्जन कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको web.archive.org वेबसाइट को open करना है, इसके बाद आपको यहाँ पर उस website का URL Fill करना है जिसका आप पुराना Version देखना चाहते है।
- इसके बाद Search करने पर आपको एक ग्राफ दिखाई देगा यह ग्राफ Year का होगा होगा।
- आप जिस भी Year में वेबसाइट का design क्या था यह देखना चाहते है उस Year पर Click करे
- इसके बाद आपको उस Year का Calendar Show होगा Calendar पर आपको जिस भी Date पर गोला लगा हुआ दिखाई देगा आप वहां पर Cursor ले जायेंगे तो आपको कुछ नंबर की List Show होगी जैसे 04.56.52 आपको इस तरह जो भी Number Show होगा उस पर Click कर आप वेबसाइट का Old Version देख सकते है।
4. Submarinecablemap.com
Internet या Telephone का उपयोग हर कोई करता है लेकिन यदि कोई पूछे की Internet या Telephone से कैसे हमें पूरी दुनिया की कोई भी जानकारी मिल पाती है या आखिर वह कैसे हम तक पहुँचती है तो यह बताना आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन इसका जबाब है Submarine Cable जो की पूरी दुनिया में फैली है और इन्ही के जरिये ही दुनिया की कोई भी जानकारी तक पहुँच सकती है।
Submarine Cable Map Website से आप पूरी दुनिया में फैली इन सभी submarine Cable को देख सकते है, और इन्हें देख ही नहीं सकते बल्कि आप इन केवल की जानकारी भी पा सकते है जिसमे आप किसी भी Cable के Owners, Cable Length के अलाबा Cable को कब बिछाया गया था यह सब देख सकते है यह सभी जानकारी आपको Update मिलती है।
5. Internet-map.net
Internet पर करोडो की संख्या में वेबसाइट है, जिनमे कुछ बहुत ही Popular भी होगी है लेकिन कौन कितनी Popular है इसे आप Internet Map के जरिये से देख सकते है इसमें आपको Website एक Circle से दिखाई जाती है लेकिन इस Circle का Size जितना बड़ा होगा, इसका मतलब वह वेबसाइट उतनी ही Popular है।
इस Map को आप Zoom करने के बाद भी देख सकते है जिससे आपको और भी Website दिखाई देंगी, और इस Website से आप उन सभी Website की popularity कितनी अधिक है यह अनुमान लगा सकते है।
6. essaytyper.com
दोस्तों यह वेबसाइट आपके लिए दो काम कर सकती है पहले तो किसी दोस्तों को हैरानी में डालने के लिए या किसी भी Topic पर एक Essay पाने के लिए इससे पहले आप कुछ और समझे हम आपको इस Website का काम बता देते है की आखिर यह वेबसाइट क्या करती है।
इस वेबसाइट पर आपको कोई भी Word Type करना है तो यह वेबसाइट आपको उससे Related एक Essay देती है लेकिन इस Essay को देखने के लिए आपको Keyboard से कुछ भी Type करना होगा मतलब आप कौन सी key Press कर रहे है इससे कोई मतलब नहीं लेकिन हाँ आप कुछ भी टाइप करेंगे तो आपको Topic से Related essay ही Type होता दिखाई देगा।
7. Theuselessweb.com
इस वेबसाइट को Open करने के बाद जब भी आप Please पर Click करते है तो यह Website आपको एक ऐंसी Website पर ले जाती है जिसे किसी काम के लिए तो नहीं बनाया गया लेकिन कुछ अलग ही useless Website यहाँ पर देखने को मिलती है जब भी आप please पर Click करते है तो हर समय आपको अलग अलग Website ही देखने को मिलती है जो की amazing होती है।
The Useless Web की खास बातें:
- अलग-अलग अनोखी वेबसाइटों तक पहुंचने का मजेदार तरीका।
- इंटरनेट पर नई चीजें खोजने का मौका।
- दोस्तों के साथ साझा करने लायक मनोरंजक अनुभव।
8. Radio.garden – दुनिया के किसी भी कोने का रेडियो सुनें
भारत के रेडियो स्टेशन सहित दुनिया के बहुत से रेडियो स्टेशन में कौन सा प्रोग्राम चल रहा है, यह आप Radio Garden का उपयोग कर सुन सकते है।
इस वेबसाइट पर आपको एक ग्लोब दिखाई देगा जिसे Zoom In और Out किया जा सकता है जब आप Zoom In करोगे तो आपको Globe में Green Dot दिखाई देंगे, और उस पर क्लिक कर आप उस जगह के रेडियो स्टेशन पर क्या चल रहा है यह सुन सकते है।
Radio Garden की खास बातें:
- दुनिया भर के रेडियो स्टेशन को आप यहाँ पर Explore कर सकते हैं।
- केवल भारत ही नहीं बल्कि दुसरे देशों के किस रेडियो स्टेशन पर क्या प्रोग्राम चल रहा है, यह आप सुन सकते हो।
दोस्तों वेबसाइट आपके काम की है क्योंकि यहाँ पर आप map पर पूरी दुनिया के रेडियो स्टेशन को सुन सकते है, जब भी आप इस वेबसाइट पर Visit करते है तो वेबसाइट पर आपको पूरी दुनिया का Map Show होगा, साथ ही Map पर आपको Dot Show हो रहे होंगे यह दोस्तों रेडियो स्टेशन है जिन Dot पर भी आप Click करेंगे तो आप उस Radio स्टेशन को सुन सकते है।
Photopea – बिना सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए फोटो एडिट करें
Photo एडिट करने केलिए किसी सॉफ्टवेर को अपने कंप्यूटर या फिर मोबाइल में इनस्टॉल नहीं करना चाहते तो Photopea आपके लिए काम की वेबसाइट है।
Photopea आपको ऑनलाइन फोटो एडिट करने की सुविधा देता है, जो ब्राउजर में काम करता है। इसमें फोटो क्रॉप करने, आकार बदलने, लेयर के साथ काम करने और कई प्रकार की ग्राफिक्स फाइलों को एडिट करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
यह ब्लॉगर्स, विद्यार्थियों, डिजाइनर्स और सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने वाले लोगों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है।
Photopea की खास बातें:
- ब्राउजर में फोटो एडिटिंग।
- लेयर, मास्क और अन्य एडिटिंग टूल।
- PSD सहित कई प्रकार की फाइलों का सपोर्ट।
- ब्लॉग की इमेज, बैनर और सामान्य ग्राफिक्स तैयार करने में मदद।
Read More –
- 10 Best url Shortener Website Online Earning करने के लिए
- Website Security Check कैसे करे जानिए
- Free Website Blog कैसे बनाये
- PC Software Download करने के लिए Top 10 Trusted Website
अनजान वेबसाइटों का इस्तेमाल करते समय सावधानियां
इंटरनेट पर नई वेबसाइटें एक्सप्लोर करना मजेदार हो सकता है, लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- वेबसाइट का URL जांचें: गलत या मिलते-जुलते डोमेन वाली वेबसाइटों पर विजिट न करें।
- अनावश्यक डाउनलोड न करें: किसी वेबसाइट पर दिखने वाले हर डाउनलोड बटन पर क्लिक न करें।
- निजी जानकारी साझा न करें: अनजान वेबसाइटों पर पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या संवेदनशील दस्तावेज न डालें।
- परमिशन सोच-समझकर दें: कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन की अनुमति तभी दें जब वास्तव में जरूरी हो।
- फ्री सुविधाओं की शर्तें जांचें: कुछ वेबसाइटों में विज्ञापन, उपयोग की सीमाएं या अतिरिक्त पेड सुविधाएं हो सकती हैं।
उम्मीद है की दोस्तों Top 10 Amazing websites जो दूसरी वेबसाइट से अलग है और Anokhi Website है से Related यह जानकारी आपको पसंद आई होगी इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे जिससे उन्हें भी यह amazing जानकारी का पता चल सके।