Google AdSense Auto Ads क्या है 2026 | ON करें या OFF? Full Guide

आज की इस पोस्ट में हम आपको Google AdSense Auto Ads kya hai aur ise blog ya website par kaise setup kare, is complete guide के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं—Auto Ads क्या है, इसे Blog/Website पर क्यों और कैसे use करें, और इससे आपकी earning कैसे बढ़ सकती है।

अगर आपके पास कोई Blog या Website है, तो आपने Google AdSense का नाम जरूर सुना होगा।Google AdSense एक Advertising Platform है जो आपकी वेबसाइट पर Ads दिखाकर आपको पैसे कमाने का मौका देता है।

Google AdSense Auto Ad का उपयोग आप Blogger Blog या Self Hosted किसी भी Website पर कर सकते है।

Google AdSense Auto Ads क्या है?

Google AdSense Auto Ads kya hai

हाल ही में Google AdSense ने Auto Ads का एक नया फीचर add किया है, जिसकी मदद से आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर अलग-अलग types के ads आसानी से show कर सकते हैं।

इस फीचर की खास बात यह है कि ads automatically आपकी website पर show होते हैं, इसके लिए आपको सिर्फ एक AdSense code अपनी वेबसाइट में add करना होता है।

Code add करने के बाद Google खुद decide करता है कि आपकी website के किस page और किस location पर ads show करने हैं। यह code आपकी सभी posts और pages पर automatically work करता है, जिससे आपको हर page पर manually ads लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इस तरह Google AdSense Auto Ads आपके ब्लॉग को पूरी तरह automatic monetization system में बदल देता है।

Auto Ads के Types (2026 Updated)

Google AdSense Auto Ads में AI (Artificial Intelligence) आपकी website को scan करके खुद decide करता है कि कहाँ कौन सा ad दिखाना है। इसमें अलग-अलग ad formats / types होते हैं

1. Intent-Driven Ads (Ad Intents)

ये ads आपके content के keywords के बीच में show होते हैं

Features:

  • Text के अंदर links या chips की तरह आते हैं
  • User click करने पर ad show होता है
  • High CTR potential

Example: Article में “best hosting” जैसे words पर ads trigger हो सकते हैं

2. Overlay Ads (Floating Ads)

ये ads website content के ऊपर appear होते हैं, content को disturb किए बिना।

Types:

(a) Anchor Ads

  • Screen के top या bottom में stick रहते हैं
  • Mobile पर ज्यादा दिखते हैं
  • User scroll करने पर भी visible रहते हैं

(b) Vignette Ads

  • Full screen ads
  • Page load या transition के time पर दिखते हैं
  • Skip option available होता है

(c) Side Rail Ads

  • Desktop screens पर side में sticky ads
  • Large screen websites के लिए best

3. In-Page Ads (Content Ads)

ये ads आपकी website के content के बीच में show होते हैं।

Types:

(a) Banner Ads

  • Article के बीच में display होते हैं
  • Simple image/text ads

(b) Multiplex Ads

  • Grid format में multiple ads show होते हैं
  • Native ad style होता है
  • Page के related search terms show करते हैं
  • User search behavior को target करते हैं

Auto Ads vs Manual Ads – कौन बेहतर है?

यदि आप इस बात को लेकर confusion है की ब्लॉग/वेबसाइट पर Auto Ads का उपयोग करूँ या Manual Ads का तो आइये जानते है की क्या आपके लिए बेहतर होगा।

  • बात की जाये Auto Ads की तो इससे आपके ब्लॉग वेबसाइट पर गूगल खुद decide करता है की Ads कहाँ दिखाना है जबकि manual ads में आप अपने हिसाब से किसी भी जगह ads दिखा सकते है।
  • Auto Ads आपके ब्लॉग पर User Experience को ख़राब कर सकता है क्योंकि कई बार Auto Ads ऐंसी जगह पर ads दिखा देता है जहाँ पर सही भी नहीं लगता लेकिन manual ads में ऐंसा नहीं है आप जहाँ ads दिखाना चाहोगे वहां बिना User Experience ख़राब किये ads दिखा सकते हो

ब्लॉग वेबसाइट के लिए सबसे बेहतर है दोनों को मिक्स उपयोग करना यानि की आप अपने ब्लॉग पर auto ads on करो लेकिन केवल ads फोर्मेट Anchor Ads, Vignette Ads को सेलेक्ट करो और इसके साथ आप manual ads में header, footer, और content के बिच में ads use कर सकते है।

Auto Ads ON करना चाहिए या नहीं?

Auto Ads On करना है या नहीं तो आपको बता दें आपको auto ads on रखना चाहिए लेकिन सरे ads formats का उपयोग आपको नहीं करना है आपको केवल Anchor Ads, Vignette Ads को सलेक्ट करना चाहिए, जिससे आपके ब्लॉग का User Experience खराब नहीं होगा।

Auto Ads से ज्यादा कमाई कैसे करें (Pro Tips)

ब्लॉग वेबसाइट पर ads के जरिये कमाई तो की जा सकती है लेकिन अच्छी कमाई के लिए ads का format और placement बहुत जरुरी है।

ज्यादा कमाई के लिए ज्यादा ads दिखाना जरुरी नहीं है, बल्कि कम ads से भी कमाई हो सकती है और उसके लिए ads placement सही होना जरुरी है।

Auto Ads on रखे लेकिन सभी ads format का उपयोग ना करें बल्कि केवल Anchor Ads, Vignette Ads ही सेलेक्ट करे।

Auto Ads का उपयोग header या फिर content के बिच में न करे यहाँ आप manual ads का उपयोग करे बाकि जगह आप auto ads apply करें।

Auto Ads के फायदे (Advantages)

Auto Ad का सबसे बड़ा फायदा यह है की यदि आप इसे Activate करते है तो इससे आपकी Earning ज्यादा होगी क्योंकि इससे आपके Blog Website पर ज्यादा Ad Show होंगे और आपकी Earning भी ज्यादा होगी।

Auto Ad की सहायता से आपको Ad Unit Create करने के जरूरत भी नहीं पड़ेगी आपके Ad Automatic Show होंगे।

यहाँ पर आपको Match Content Ad, Anchor Ad, और Vignette Ad Show भी show होंगे जो की Earning के लिए बहुत बढ़िया है।

Auto Ads के नुकसान (Disadvantages)

Auto Ad का वेंसे तो कुछ नुकसान नहीं है लेकिन इससे आपके Blog Website पर किसी भी जगह पर Automatic Ad Show हो जायेंगे

Read More :

Auto Ads Enable कैसे करें (Step-by-Step)

सबसे पहले आपको अपना Google Adsense Account Open करना है

अब आपको Left Side दिए गए Ads पर Click करना है

यहाँ पर आपको By Site Section में जाना है, तो आप देख सकते है आपकी कितनी site AdSense पर Add है आप जिस भी Site पर Auto ads enable करना चाहते है उसके सामने दिए गए Pencil icon पर क्लिक करें।

image 1
  • Auto Ads : इसे On करें
  • Intent-driven formats (BETA) : इसे Off रखे, इससे user experience ख़राब हो सकता है।
  • Overlay formats : इसमें आपको केवल Anchor Ads, Vignette Ads को ही tick करना है।
  • In-page formats: इसके आपको केवल Banner Ads को tick करना है बाकि ads को आप off ही रहने दें।
  • Excluded Areas: इसका उपयोग कर आप Header area, Important buttons, Menu में Auto ads को ब्लॉक कर सकते है ताकि ads इन जगह पर आकर user experience ख़राब न करे, इसलिए इस आप्शन से आप इन area के लिए block कर सकते है।
  • Excluded Pages: इसे off रखें, क्योंकि ब्लॉग वेबसाइट के कुछ पेज जैसे Contact page, About page, Privacy Policy, Disclaimer पर ads दिखाना सही नहीं है आप यहाँ से इन पेज के URL add कर auto ads को off कर सकते हो।
  • सभी setting को बताये गए तरीके से apply करने के बाद Apply to Site पर क्लिक करे और सेटिंग save करे।

अब आपको Auto Ads का कोड ब्लॉग वेबसाइट में Add करना है और कैसे इस process को करना है इसकी जानकारी आपको आगे दी जाने वाली है

Blog Website में Auto Ads Code कैसे Add करें (Step-by-Step Guide 2026)

इसके बाद आप अपने Blog या Website का Coding Section Open कीजिये यहाँ पर हम आपको Blogger Blog पर Code Add करने के बारे में बता रहे है यहाँ पर आपको अपना Blogger Account Open करना है इसके बाद आपको Left Side Theme पर Click करने में बाद Edit HTML पर Click करना है

  1. इसके बाद आपको <head> Code के बाद Google Adsense से Copy किया गया Code paste कर देना है और इसके बाद आप Template को Save कर दें

यह सब Step Follow करने के कुछ समय बाद  Auto Ad Activate हो जायेगा और जो भी Ad आपने On किये थे वह सब आपको अपने Blog Website पर Show हो जायेंगे

Best Auto Ads Settings (2026)

  1. Blog Website पर Auto Ad Setup करने के बाद आपको कुछ इस तरह से एक Page Show होगा यहाँ पर आप वह Code देख सकते है जिसे आपने अपने Blog पर Add किया था
  2. यहाँ से आप अपने Auto Ad की Report देख सकते है
  3. यदि आप Ad की Setting Change करना चाहते है तो आप यहाँ Click करें
  4. इस Page पर आपको New URL Group पर Click करना है
  5. इसके बाद आप जिस Website के लिए Ad Group Create कर रहे है उसे Select करना है
  6. इसके बाद Next Button Press करें
  7. अब आपको Website पर जिस भी Ad Type को Show कराना चाहते है उस Ad Type को On करें
  8. अब आप Automatically get new formats पर Click कर दें
  9. अब आपको Next पर Click करना है
  10. यहाँ पर आपको URL Group Name Enter करना है
  11. इसके बाद आपको Save पर Click करना

अब आपको 20 से 30 Minute के अन्दर Ad Show हो जायेंगे आप जिस जिस Ad को On करेंगे केवल वही Ad आपको Show होंगे

FAQ – Auto Ads से जुड़े सवाल

1. Auto Ads क्या होते हैं?

Google AdSense Auto Ads एक ऐसा feature है जिसमें Google खुद decide करता है कि आपकी वेबसाइट पर कहाँ और कौन से ads दिखाने हैं। आपको सिर्फ एक code लगाना होता है।

2. क्या Auto Ads से ज्यादा कमाई होती है?

हाँ, लेकिन सही optimization जरूरी है। अगर आप सही formats ON रखते हैं और UX maintain करते हैं, तो Auto Ads से अच्छी earning हो सकती है।

3. Auto Ads और Manual Ads में क्या फर्क है?

Auto Ads में Ads placement, Ads size, Position और UX के लिए सही नहीं जबकि Manual Ads में आप खुद decide करते हो, आपको Auto Ads में + Manual दोनों का use करें करना चाहिए

4. क्या Auto Ads SEO को affect करते हैं?

Direct SEO पर असर नहीं पड़ता, लेकिन ज्यादा ads, UX खराब और इससे Ranking down होने की सम्भावना जरुर होती है।

5. कौन-कौन से Auto Ads formats use करने चाहिए?

बेहतर UX के हिसाब से Anchor Ads, Vignette Ads का उपयोग वेबसाइट पर करना सही है

6. क्या Auto Ads mobile पर सही काम करते हैं?

हाँ, लेकिन mobile UX बहुत important है। अगर ads content को block करेंगे तो earning घट सकती है।

7. क्या Auto Ads disable भी कर सकते हैं?

हाँ, आप AdSense dashboard से पूरे site के लिए OFF कर सकते हैं या specific pages पर control कर सकते हैं

8. क्या beginners को Auto Ads use करना चाहिए?

हाँ beginners के लिए auto ads का उपयोग करना सही है क्योंकि इसका Setup आसान है, Automatic optimization होता है, इसके साथ ही यदि आप चाहो तो बाद में आप Manual Ads add करके earning बढ़ा सकते हैं।

निष्कर्ष

यदि आप beginners हो तो Auto Ads का उपयोग करना आपके लिए बेस्ट है, लेकिन आपको better User Experience के लिए Anchor Ads, Vignette Ads का उपयोग करना चाहिए, बाद में आप Auto Ads के साथ Manual Ads का उपयोग भी कर सकते है।

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

5 thoughts on “Google AdSense Auto Ads क्या है 2026 | ON करें या OFF? Full Guide”

  1. अनूप भाई आपकी तरह मेरा ब्लॉग भी ब्लॉगर पर ही है। मैं आपसे यह पूछना चाहता था की ब्लॉगर ब्लॉग मे किस जगह पर Adsense Ads लगाना ज़्यादा सही रहता है।

    Reply

Leave a Comment