EPF account merge kaise kare: आज के समय में जितना लोगों के लिए पैसा कमाना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी उस पैसे को बचाना भी है। आप जिस भी क्षेत्र या कंपनी में काम करते हैं, वहां आपका EPF (Employee Provident Fund) अकाउंट है या नहीं? अगर नहीं है, तो आपको EPF अकाउंट ज़रूर खुलवाना चाहिए। यह नौकरी के साथ बचत करने का एक बेहतरीन तरीका है, जो आपके आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं।
- EPF अकाउंट मर्ज करना क्यों जरूरी है?
- EPF Account को merge कैसे करें घर बैठे ऑनलाइन
- UAN के माध्यम से EPF अकाउंट मर्ज कैसे करें? आसान ऑनलाइन तरीका
- स्टेप-बाय-स्टेप गाइड: एक से ज्यादा EPF अकाउंट कैसे मर्ज करें?
- PF मर्ज करने से पहले जरूरी शर्तें
- EPF मर्ज होने में कितना समय लगता है?
- EPF मर्ज करते समय होने वाली आम गलतियाँ
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ Section)
EPF अकाउंट मर्ज करना क्यों जरूरी है?

EPF मर्ज करने का फायदा यह है कि आपका पूरा बैलेंस एक ही अकाउंट में दिखाई देता है और आपकी पेंशन सर्विस भी लगातार जारी रहती है। इसका दूसरा बड़ा फायदा यह है कि भविष्य में PF निकालने में आसानी होती है और आपका पूरा रिकॉर्ड साफ़ और सुरक्षित रहता है।
आपको अलग-अलग अकाउंट में बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि मर्ज होने के बाद सारा बैलेंस एक ही अकाउंट में दिखाई देता है।
EPF Account को merge कैसे करें घर बैठे ऑनलाइन
अगर आप एक या एक से अधिक जगह नौकरी कर रहे हैं या पहले कर चुके हैं और आपके एक से ज्यादा EPF अकाउंट बन चुके हैं, तो ऐसे में आपका पैसा अलग-अलग EPF अकाउंट में दिखाई देता है। लेकिन EPF अकाउंट मर्ज करने के बाद आपका पूरा बैलेंस एक ही अकाउंट में दिखने लगता है।
आइए जानते हैं कि आप अपने EPF अकाउंट को एक साथ कैसे मर्ज कर सकते हैं और एक ही अकाउंट से अपना पूरा बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं। इससे आपको यह सुविधा मिलती है कि आप एक ही जगह पर अपने अकाउंट का बैलेंस और सभी जरूरी डिटेल्स आसानी से देख सकते हैं।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक कैसे करें? (2026 की पूरी प्रक्रिया)
UAN के माध्यम से EPF अकाउंट मर्ज कैसे करें? आसान ऑनलाइन तरीका
EPF अकाउंट मर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको अपना UAN (Universal Account Number) पता होना चाहिए। UAN नंबर EPF का एक यूनिक नंबर होता है, जिसकी मदद से आप अपने EPF अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। एक तरह से यह आपके EPF अकाउंट का मुख्य नंबर होता है।
EPF अकाउंट में लॉगिन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स आपके EPF अकाउंट से सही तरीके से लिंक हैं। इससे आपको OTP और अन्य जरूरी संदेश आसानी से मिलते रहते हैं।
अगर आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक डिटेल्स में कोई गलती या बदलाव है और वह EPF अकाउंट में अपडेट नहीं है, तो आपको अकाउंट मर्ज करने या अन्य सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी हो सकती है।
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड: एक से ज्यादा EPF अकाउंट कैसे मर्ज करें?
अगर आपके एक से ज्यादा EPF अकाउंट हैं, तो आप उन्हें UAN नंबर की मदद से आसानी से ऑनलाइन मर्ज कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें
सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉगिन करें।
Step 2: Online Services विकल्प चुनें
लॉगिन हो जाने के बाद मेन्यू में दिए गए Online Services विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: One Member – One EPF Account विकल्प खोलें
अब One Member – One EPF Account (Transfer Request) विकल्प को चुनें।
Step 4: पुराने EPF अकाउंट की जानकारी चुनें
यहां आपको अपने पुराने और नए PF अकाउंट की जानकारी दिखाई देगी। अब उस पुराने अकाउंट को चुनें जिसे आप मर्ज करना चाहते हैं।
Step 5: OTP के माध्यम से Verify करवाएं
क्योंकि आपने मर्ज करने का Option चुना है, तो आपको अपने इस अकाउंट को OTP के माध्यम से Verify करना होगा, और यह OTP आपके इस Account के साथ register mobile number पर आएगा।
Step 6: Transfer Request Submit करें
सभी जानकारी सही होने पर Transfer Request Submit कर दें।
Step 7: EPF मर्ज स्टेटस चेक करें
Transfer Request Submit होने के बाद आप EPFO Portal पर जाकर अपने PF ट्रांसफर या मर्ज का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका पूरा PF बैलेंस एक ही EPF अकाउंट में दिखाई देने लगेगा।
PF मर्ज करने से पहले जरूरी शर्तें
PF अकाउंट मर्ज करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा । अगर ये सभी जानकारी सही और अपडेटेड होगी, तभी आपका EPF अकाउंट बिना किसी समस्या के Marge हो पायेगा।
- आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना जरुरी है।
- पुराने और नए दोनों PF अकाउंट एक ही UAN से जुड़े होने चाहिए।
- आपका मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना जरूरी है।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स EPF अकाउंट में अपडेट और सत्यापित होनी चाहिए।
- आपके नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी सभी EPF अकाउंट में एक जैसी होनी चाहिए।
- EPFO पोर्टल पर KYC पूरी तरह से अपडेट और अप्रूव होनी चाहिए।
इन सभी शर्तों को पूरा करने के बाद आप आसानी से अपने पुराने और नए PF अकाउंट को एक साथ मर्ज कर सकते हैं।
EPF मर्ज होने में कितना समय लगता है?
EPF अकाउंट मर्ज या PF ट्रांसफर होने में आमतौर पर 7 से 30 दिनों तक का समय लग सकता है। हालांकि, यह समय आपके दस्तावेज़ों की सही जानकारी, KYC अपडेट और EPFO की प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
अगर आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर सही तरीके से अपडेट हैं, तो PF मर्ज प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकती है। वहीं, किसी भी जानकारी में गलती होने पर प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
आप अपने PF ट्रांसफर या मर्ज रिक्वेस्ट का स्टेटस EPFO पोर्टल पर UAN नंबर की मदद से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यदि EPF Marge में कोई समस्या आती है तो उसका क्या कारण है उसकी जानकारी भी आप अपने डैशबोर्ड पर देख सकते है।
EPF मर्ज करते समय होने वाली आम गलतियाँ
EPF अकाउंट मर्ज करते समय कई लोग छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से PF ट्रांसफर या मर्ज प्रक्रिया रुक सकती है या रिजेक्ट हो सकती है। इसलिए नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड और EPF अकाउंट में नाम अलग-अलग होना।
- UAN नंबर एक्टिव न होना।
- मोबाइल नंबर UAN से लिंक न होना।
- KYC पूरी तरह अपडेट या अप्रूव न होना।
- पुराने और नए PF अकाउंट अलग-अलग UAN से जुड़े होना।
- बैंक डिटेल्स गलत या अपडेट न होना।
- जन्मतिथि या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में अंतर होना।
- गलत PF अकाउंट चुनकर ट्रांसफर रिक्वेस्ट भेज देना।
- कंपनी द्वारा EPF डिटेल्स अपडेट न होना।
इन गलतियों से बचकर आप अपने EPF अकाउंट को आसानी से और बिना किसी परेशानी के मर्ज कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ Section)
क्या दो PF अकाउंट को एक साथ मर्ज किया जा सकता है?
हाँ, अगर दोनों PF अकाउंट एक ही UAN नंबर से जुड़े हैं, तो उन्हें आसानी से मर्ज किया जा सकता है।
PF अकाउंट मर्ज करने के लिए क्या जरूरी है?
PF अकाउंट मर्ज करने के लिए एक्टिव UAN नंबर, अपडेटेड KYC, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स जरूरी होती हैं।
EPF मर्ज होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर EPF मर्ज या PF ट्रांसफर होने में 7 से 30 दिनों तक का समय लग सकता है।
क्या PF मर्ज करने के लिए कंपनी की अनुमति जरूरी होती है?
कुछ मामलों में वर्तमान या पुरानी कंपनी की अप्रूवल की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन ज्यादातर प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो जाती है।
PF मर्ज होने के बाद बैलेंस कहां दिखाई देता है?
मर्ज प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका पूरा PF बैलेंस एक ही EPF अकाउंट में दिखाई देता है।
अगर दो अलग-अलग UAN हैं तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में आपको EPFO पोर्टल या EPFO हेल्पडेस्क के माध्यम से पुराने UAN को बंद कराकर नया UAN चालू रखना होता है।
क्या मोबाइल से भी PF मर्ज किया जा सकता है?
हाँ, आप मोबाइल या कंप्यूटर दोनों की मदद से EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन PF मर्ज कर सकते हैं।