Uttarakhand Parivar Register Download 2026: ऑनलाइन PDF कैसे डाउनलोड करें

आज के समय में एक आम नागरिक अपने ज्यादातर काम घर बैठकर ऑनलाइन करता है। उत्तराखंड सरकार ने भी डिजिटल युग के इस दौर में अपने नागरिकों के लिए ज्यादातर सेवाएं डिजिटल कर दी हैं, फिर चाहे Uttarakhand Parivar Register Download ही क्यों ना करना हो।

अब आपको किसी सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरुरत ही नहीं है, आप पारिवार रजिस्टर को डाउनलोड अपने घर पर रहकर ही आसानी से कर सकते है, इस लेख के माध्यम से उत्तराखंड परिवार रजिस्टर डाउनलोड कैसे करें, किन दस्तावेजों की जरूरत होती है, और इसके क्या लाभ हैं इसकी जानकारी आपको दी जाएगी।

Uttarakhand Parivar Register Download kaise karen online process Hindi me

परिवार रजिस्टर क्या होता है?

परिवार रजिस्टर किसी परिवार के सदस्यों की जानकारी का एक सरकारी दस्तावेज है। यह दस्तावेज ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार किया जाता है जिसमे परिवार के मुखिया के साथ साथ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण होता है।

इस दस्तावेज में परिवार के मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, परिवार के सभी सदस्यों के नाम, जन्म तिथि, आयु, लिंग (Gender), जाति और धर्म, शिक्षा और व्यवसाय, पूरा पता यह सभी जानकारी होती है। बहुत सी सरकारी योजना के लिए इस दस्तावेज की जरुरत पड़ती है।

Uttarakhand Parivar Register Download क्यों जरूरी है?

Uttarakhand Parivar Register Download कर दें तो इससे यह document डिजिटल रूप से हमें डिवाइस में सुरक्षित रहेगा। यदि भविष्य में कभी पारिवार रजिस्टर की जरूरत पड़ती है तो हम आसानी से डिजिटल माध्यम से इस दस्तावेज को पा सकते है।

बहुत से सरकारी कार्यों, या योजनाओं, या फिर हमें कोई सरकारी सर्टिफिकेट बनवाना हो तो हमें परिवार रजिस्टर की जरुरत पड़ती है, अब यदि हम सरकारी ऑफिस के चक्कर लगायें तो समय के साथ साथ हम पैसा भी खर्च कर देते है ऐंसे में सबसे अच्छा तरीका है की हम एक बार इस document को डाउनलोड कर्रें और जब भी जरुरत हो अपने डिवाइस से इस प्रिंट करवा सकते है।

परिवार रजिस्टर की आवश्यकता कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों में पड़ सकती है। नीचे कुछ प्रमुख स्थितियाँ दी गई हैं जहाँ इसकी जरूरत होती है:

  • आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
  • स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के लिए
  • पेंशन और अन्य सामाजिक योजनाओं से सम्बंधित कार्यों के लिए
  • बैंक और सरकारी सत्यापन के लिए

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए राज्य सरकार द्वारा eservices- Apuni Sarkar पोर्टल के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की गई है, एक आम नागरिक बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाये, ऑनलाइन अपने घर से ही जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत की जानकरी से ही परिवार रजिस्टर नकल ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है।

उत्तराखंड परिवार रजिस्टर ऑनलाइन डाउनलोड करने का पूरा आसान प्रोसेस step-by-step आपको आगे बताया जा रहा है-

1- Official Website Open करें

अपणि सरकार पोर्टल eservices.uk.gov.in को अपने device में open करें।

2- Citizen Login/Signup करे

  • यदि आपके पास पहले से अपणि सरकार पोर्टल पर account है तो User ID और Password का उपयोग कर आप Login करें नहीं तो आप Signup here बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आप Signup करते है तो आपको Name, DOB, Gender, Email, Mobile Number, District, Tahsil यह सब जानकारी देनी होगी और आपका अकाउंट बन जायेगा और इसका पासवर्ड आपके ईमेल एड्रेस पर मिल जायेगा।
  • इसके बाद आप email address या mobile नंबर और password का उपयोग कर लॉग इन करें।

3- Service चुनें

  • Login हो जाने के बाद आपको left Side Service का Option मिलेगा आप उसे सेलेक्ट करें।
  • अब आपको Panchayati Raj Department Select करना है।
  • इसके बाद आपको दिखाई देगा Copy of Pariwar Register आप इस आप्शन पर click करें।

4- Applicant’s Photo अपलोड करें

  • आपको अपनी एक पासपोर्ट size photo अपलोड करनी है। जिसके लिए आपको अपलोड पर click करना होगा और इसके बाद अपने device से आप अपनी passport size photo अपलोड कर सकते है।
  • passport photo का में आप केवल JPGE या PNG फ़ॉर्मेट ही अपलोड कर सकते है।
  • photo का Size लगभग 100 KB तक ही रखे।

5- Mandatory Documents अपलोड करें

यहाँ आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज़ (Documents) अपलोड करने होंगे। बिना दस्तावेज़ अपलोड किए आप आगे की प्रक्रिया नहीं कर सकते, इसलिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अवश्य अपलोड करें।

दस्तावेज़ों से संबंधित पूरी जानकारी आपको नीचे विस्तार से दी गई है, जिससे आप सही और आवश्यक फाइलें आसानी से अपलोड कर सकें।

  • Application Form To VPDO/GPVA – सबसे पहले “Application Form To VPDO/GPVA” के अंतर्गत आपको एक आवेदन पत्र अपलोड करना होगा। आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इस आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं, फॉर्म भरने के बाद उसकी साफ फोटो लें और उस इमेज को PDF में बदलकर अपलोड करें। यदि आपको इमेज को PDF में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया नहीं पता है, तो आप हमारी इस गाइड को पढ़ सकते हैं:

Image ko PDF me kaise convert kare

  • आप निचे दी गई फाइल में दिया गया डाटा कॉपी पेस्ट करके किसी Document Writer App का उपयोग कर भी उसे Edit और उस Document को PDF में download करके भी upload कर सकते है।
📥 Application Form (VPDO/GPVA) Download करें
  • ID Proof (Aadhaar/Voter Card): इसके बाद आधार कार्ड या फिर वोटर कार्ड दोनों में से कोई एक को पीडीऍफ़ फ़ॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • Application form: यहाँ पर आप Application Form To VPDO/GPVA फॉर्म को अपलोड करें जो ऊपर अपलोड किया गया था

6-WhatsApp Verification

  • यहाँ पर आप अपना WhatsApp number Add कर सकते है या फिर इस option को आप skip भी कर सकते है।

7- Applicant’s Mobile Number

  • यहाँ पर आप Check Box को Tick करें और उसके बाद अपना mobile number भरें।
  • इसके बाद आपके mobile number पर OTP आएगा जिसे आपको fill करना होगा।

सभी Process को पूरा करने के बाद आप Submit Button पर click करें, और इसके बाद एक नया पेज open होगा तो आइयें जानते है आगे की प्रोसेस कैसे करें

8- Search Family Application

parivar registration id
  • यहाँ पर आपको Parivar Registration ID की ज़रूरत पड़ेगी, यदि आपको परिवार रजिस्ट्रेशन आईडी का पता नहीं है तो आप जिसे आप निचे दिए गए Parivar Register Link के माध्यम से पता कर सकते है या फिर आप Uttarakhand parivar register nakal online कैसे देखें इस आर्टिकल की सहायता ले सकते है।
  • परिवार रजिस्ट्रेशन आईडी भरने के बाद जब आप सर्च करते है तो उस आईडी के माध्यम से आपका डाटा आटोमेटिक ही fatch हो जायेगा जिसे आप scroll कर Pariwar Head Information में देख सकते है।

9-General Information भरें

परिवार रजिस्ट्रेशन आईडी भरने के बाद ज्यादातर डिटेल्स अपने आप fill हो जाती है लेकिन General Information आपको भरनी होगी जिसमे कुछ सामान्य से जानकारी आपको देनी होगी।

  • आपको Applicant’s name, Father/Husband’s name, Gender, Age, District, Tehsil, Block, Gram Panchayat, Village, Address, Mobile यह जानकारी आपको भरनी होगी।
परिवार रजिस्टर की नकल ऑनलाइन

सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको last में Check box को Tick करना होगा और फिर Submit button पर click कर दें, और इसके बाद आपका application form जमा हो जायेगा, और आपके परिवार register नक़ल लगभग 3 दिन का समय लगेगा और आपको आपके dashboard में दिखाई देगा

परिवार रजिस्टर की नकल के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन कर रहे है तो आपको जरुरी दस्तावेजों को पहले से ही तैयार रखना चाहिए, ताकि जब भी आप आवेदन करें तो बिना समय गवाए आप आवेदन कर सकें आपको परिवार रजिस्टर की नकल के लिए निम्न जरुरी दस्तावेजो की जरूरत होगी-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • VPDO/GPVA को लिखी गई Application Form
  • आधार कार्ड

परिवार रजिस्टर की नकल की फीस और समय

परिवार रजिस्टर की नकल ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सामान्यतः लगभग ₹40 का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जैसा कि आधिकारिक वेबसाइट पर भी यही जानकारी है। लेकिन कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि आवेदन करते समय किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाती और बिना शुल्क के ही आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाता है तथा प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो जाता है।

जहाँ तक समय की बात है, इस दस्तावेज़ को जारी करने का आधिकारिक समय 3 से 5 दिन बताया गया है, लेकिन इसमें लगभग 7 दिन तक का समय भी लग सकता है।

  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क: लगभग ₹40 (कुछ मामलों में शुल्क नहीं भी लिया जा सकता है)
  • समय: लगभग 3 से 5 दिन (कभी-कभी 7 दिन तक लग सकते हैं)

परिवार रजिस्टर से मिलने वाली जानकारी

परिवार रजिस्टर में परिवार के मुखिया के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी भी मिलती है। इसमें परिवार के सदस्यों के नाम के साथ साथ परिवार के मुखिया के साथ सम्बन्ध, उम्र, जन्मतिथि, वैवाहिक स्तिथि के आलावा भी और भी महत्वपूर्ण जानकारी होती है।

परिवार रजिस्टर से आपको निम्नलिखित जानकारी प्राप्त होती है:

  • परिवार के सभी सदस्यों के नाम
  • पिता या परिवार प्रमुख का नाम
  • प्रत्येक सदस्य की जन्म तिथि या आयु
  • परिवार के सदस्यों का आपसी संबंध
  • स्थायी निवास (गांव/शहर का पता)
  • परिवार की सामाजिक श्रेणी (जाति वर्ग आदि)
  • वैवाहिक स्थिति (शादीशुदा/अविवाहित)
  • परिवार में शामिल या हटाए गए सदस्यों का रिकॉर्ड

सामान्य प्रश्न (FAQs)

1. क्या परिवार रजिस्टर ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है?

हाँ, उत्तराखंड e-District पोर्टल के माध्यम से आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

2. क्या यह सेवा मुफ्त है?

नहीं, इसके लिए मामूली शुल्क (₹40) लिया जाता है।

3. क्या मोबाइल से भी डाउनलोड कर सकते हैं?

हाँ, आप मोबाइल से भी आसानी से परिवार रजिस्टर डाउनलोड कर सकते हैं।

4. क्या परिवार रजिस्टर जरूरी दस्तावेज है?

हाँ, यह कई सरकारी कार्यों में जरूरी होता है।

निष्कर्ष

Uttarakhand Parivar Register Download एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवा है, जिससे नागरिक अपने परिवार का आधिकारिक रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल सुविधा के कारण अब यह प्रक्रिया बहुत आसान और तेज़ हो गई है।

यदि आपने अभी तक अपना परिवार रजिस्टर ऑनलाइन नहीं निकाला है, तो आज ही e-District पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment