Netflix कैसे Use करें 2026: Step by Step Guide, Account कैसे बनाएं और Latest Price Details

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको Netflix क्या है और Netflix कैसे use करें इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप पहली बार Netflix का उपयोग कर रहे हैं या इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।

दोस्तों, Netflix एक बहुत ही लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म है। आज के समय में लाखों लोग Netflix का उपयोग करके अपनी पसंदीदा फिल्में, वेब सीरीज और टीवी शो ऑनलाइन देखते हैं। यह प्लेटफॉर्म मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Netflix कैसे Use करें – Step by Step Guide हिंदी में

Netflix क्या है

Netflix एक स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसमें आप अपनी पसंद की फिल्में और टीवी प्रोग्राम कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। Netflix अपनी सर्विस स्मार्टफोन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और अन्य स्ट्रीमिंग डिवाइस पर उपलब्ध कराता है।

Netflix की शुरुआत लगभग 20 साल पहले हुई थी। शुरुआत में यह अमेरिका में अपनी सेवा देता था, जहाँ इसका मुख्य काम उन यूजर्स को DVD मेल के जरिए भेजना था, जो Netflix का सब्सक्रिप्शन प्लान लेते थे।

आज के समय में Netflix का उपयोग आप इसकी वेबसाइट पर जाकर या इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करके आसानी से कर सकते हैं। दोनों में प्रोसेस लगभग एक जैसा होता है। Netflix इस्तेमाल करने के लिए यूजर को कोई एक सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है।

पहले Netflix नए यूजर्स को 30 दिन का फ्री ट्रायल देता था, लेकिन अब यह सुविधा हर देश में उपलब्ध नहीं है, इसलिए यूजर को प्लान लेकर ही शुरुआत करनी पड़ती है।

यूजर अपनी मेम्बरशिप को कभी भी अपनी जरूरत के अनुसार बदल (अपग्रेड/डाउनग्रेड) सकता है या उसे कैंसिल भी कर सकता है। यह पूरी तरह यूजर की मर्जी पर निर्भर करता है।

Netflix कैसे काम करता है?

Netflix एक subscription-based service है। इसका मतलब है कि आपको इसका उपयोग करने के लिए एक प्लान खरीदना होगा।

जब आप Netflix का प्लान लेते हैं, तो आपको इसकी पूरी फिल्में, वेब सीरीज और टीवी शो लाइब्रेरी का एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद आप किसी भी डिवाइस जैसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।

Netflix पर अकाउंट कैसे बनाएं? (Step by Step Guide 2026)

Netflix पर अकाउंट बनाना बहुत आसान है, आप कुछ आसान से स्टेप जिनके बारे में आपको आगे बताया जा रहा है को फॉलो करके अकाउंट बना सकते है-

  • सबसे पहले आपको Netflix India की Official Website या इसके Application को Open करना होगा।
  • इसके बाद अपनी Email ID दर्ज करें और Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Netflix के सभी उपलब्ध पेड प्लान दिखाई देंगे। इनमें से आपको अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक प्लान को Select करना होगा और फिर Next बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना Email Address Confirm करना होगा और एक मजबूत Password सेट करना होगा। फिर Continue पर क्लिक करें।
  • अब आपको Payment Method चुनना होगा, जिसमें Credit Card, Debit Card, UPI आदि के विकल्प मिलते हैं।
  • Payment सफल होने के बाद आपका Netflix Account Active हो जाएगा और आप तुरंत Netflix की पूरी लाइब्रेरी एक्सेस कर सकते हैं।

Netflix कैसे Use करें (Step by Step)

Netflix पर अकाउंट बनाने के बाद आपको Netflix dashboard show हो जायेगा जहाँ से आप अपनी पसंद की कोई भी प्रोग्राम, फिल्म देख सकते है।

1. Home

जब भी आप Netflix को Open करेंगे तो आप वह आपका Home Page Show होगा और आप Home पर Click कर भी Home Page में आ सकते है, Home Page पर आपको Recent, Popular, और बहुत सी अलग अलग category के हिसाब से फिल्म या टीवी प्रोग्राम की लिस्ट मिल जाती है।

2. Series

यदि आप सीरीज सेक्शन पर क्लिक करते है तो आप यहाँ से अलग अलग Country के अलग अलग Category की Series की लिस्ट मिलेगी। जिस भी सीरीज को आप देखना चाहे उस पर क्लिक कर देख सकते है।

3. Film

यहाँ से आप हिंदी, इंग्लिश, के आलावा भी दूसरी भाषा में या हॉलीवुड, बॉलीवुड के आलावा किसी भी Category से रिलेटेड फिल्म को देख सकते है।

4. Recently Add

Netflix हर दिन कुछ न कुछ नया प्रोग्राम या फिल्म Add करता रहता है और जब भी यहाँ पर कुछ नया Add किया जाता है तो उसे आप Recently Add पर जाकर देख सकते है।

5. MY List

My List  में जब भी आप किसी प्रोग्राम या फिल्म को Add करना चाहे तो आपको फिल्म के पोस्टर में Mouse का Cursor ले जाना होगा इसके बाद आपको Poster Highlight Show होगा साथ ही आपको Right Side कुछ Button Show होंगे जिसमे Voice, Like, Dislike  और Plus का Button Show होगा। आपको Plus Button पर क्लिक करना होगा, और आपकी विडियो My List में Add हो जाएगी।

दोस्तों यदि आप किसी प्रोग्राम, फिल्म को My List में Add करते है तो इससे जब भी आप My List को Open करेंगे तो आपको वह फिल्म का Poster My List में दिखाई देगा जिसे आप बाद में या कभी भी प्ले कर सकते है, दोस्तों इस फीचर का काम यह है की आप यहाँ पर वह सब Add कर सकते है जिसे आप जरूर देखना चाहते है या आप बाद में देखना चाहते है।

दोस्तों आपको Netflix पर सर्च का बटन भी मिलता है जिसमे आप अपनी पसंद की फिल्म या प्रोग्राम को सर्च कर सकते है और उसे प्ले कर सकते है।

7. Manage Account, Profile, and Logout

आप अपने Netflix Account, Profile को Manage या अपने अकाउंट को Sign Out करना चाहते है तो आपको Right Side Down Arrow Show होगा जिस पर क्लिक कर आप इन सभी Setting तक जा सकते है।

Netflix Login कैसे करें?

  1. Netflix की Official Website या App को Open करें।
  2. Homepage पर आपको Sign In या Login का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर Click करें।
  3. अब अपना Registered Email ID या Mobile Number डालें।
  4. इसके बाद अपना Password दर्ज करें।
  5. अब Sign In बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आप आसानी से Netflix पर Movies, Web Series और Shows देख सकते हैं।

Computer Web Browser पर अपना Data Secure कैसे रखे

Netflix का Price (India 2026)

Netflix एक पूरी तरह से paid streaming service है, जिसमें आपको अलग-अलग जरूरत के अनुसार कई Plans मिलते हैं। वर्तमान में भारत में Netflix के मुख्य प्लान इस प्रकार हैं:

  • Mobile Plan – ₹149 प्रति माह
  • Basic Plan – ₹199 प्रति माह
  • Standard Plan – ₹499 प्रति माह
  • Premium Plan – ₹649 प्रति माह

समय-समय पर टेलीकॉम कंपनियां (जैसे Jio, Airtel) अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन ऑफर देती है यानि की आप सिम पर एक रिचार्ज कर दो फायदे ले सकते है।

अगर आप किसी वजह से टीवी नहीं देख पा रहे हैं, तो Netflix पर आपको टीवी से भी ज्यादा कंटेंट और बेहतर क्वालिटी (HD/Ultra HD) में देखने को मिलता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं।

TV में Netflix कैसे चलाएं?

  1. यदि आपके पास Smart TV है तो उसे Internet (WIFI) से Connect करें।
  2. TV में Netflix App खोलें, वैसे यदि पहले से इनस्टॉल है तो सही नहीं आप Playstore से डाउनलोड कर सकते है।
  3. Sign In पर क्लिक करें और अपना Email और Password से लॉग इन करें।
  4. Login होने के बाद अपनी Profile चुनें और देखना शुरू करें।

Netflix के Features क्या हैं?

Netflix पर आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं जो यूजर को एक बेहतर अनुभव देते है साथ ही इसे बाकी स्ट्रीमिंग सर्विस से अलग बनाते हैं:

1. Unlimited Content
Netflix पर आपको हजारों Movies, Web Series, TV Shows और Netflix Originals देखने को मिलते हैं।

2. Ad-Free Experience
Netflix पर आपको बिना किसी विज्ञापन (Ads) के लगातार वीडियो देखने का अनुभव मिलता है। यानि की आप बिना रूकावट के विडियो का मज़ा ले सकते है।

3. Multiple Profiles
कई बार यूजर को अलग अलग Netflix की जरुरत पड़ती है तो एक ही अकाउंट में आप कई Profiles बना सकते हैं, जिससे हर यूजर अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट देख सकता है।

4. Download & Watch Offline
आप अपनी पसंद की Movies या Series को डाउनलोड करके बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं।

5. HD और Ultra HD Quality
Netflix आपको HD और 4K (Ultra HD) क्वालिटी में वीडियो देखने का विकल्प देता है जो की आपके प्लान के अनुसार होता है।

6. Multi-Device Support
आप Netflix को मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और Smart TV पर आसानी से चला सकते हैं।

7. Personalized Recommendations
Netflix आपकी पसंद के अनुसार Movies और Shows रिकमेंड करता है, जिससे आपको नया कंटेंट ढूंढने में आसानी होती है।

8. Kids Profile
बच्चों के लिए अलग से Kids Profile मिलता है, जिसमें सुरक्षित और बच्चों के लिए उपयुक्त कंटेंट होता है।

9. Continue Watching Feature
आप जहां से वीडियो छोड़ते हैं, Netflix वहीं से दोबारा शुरू करने का ऑप्शन देता है।

10. Multiple Language Support
Netflix पर आपको हिंदी, इंग्लिश और अन्य कई भाषाओं में कंटेंट और सबटाइटल्स मिलते हैं।

Netflix Plan की जानकारी

Netflix पर Mobile, Basic, Standard, Premium प्लान , जिनके लिए Pay करने वाले यूजर को उनके प्लान के हिसाब से फीचर्स मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यूजर को कौन सा प्लान कितने में और उसमें क्या फीचर्स मिलते हैं –

1. Mobile

Netflix का यह सबसे सस्ता प्लान है, जिसके लिए यूजर को ₹149 प्रति महीने Pay करना होता है। इसमें यूजर केवल Mobile और Tablet में Netflix का उपयोग कर सकता है।

यूजर को अनलिमिटेड Movies, Web Series और Shows देखने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में एक समय में केवल एक ही वीडियो चलाया जा सकता है। इसमें HD या Ultra HD और Laptop या Smart TV में Netflix देखने की सुविधा नहीं मिलती है।

2. Basic

Basic Plan ₹199 प्रति महीने का है। इसमें यूजर Mobile, Laptop, Tablet और Smart TV पर Netflix देख सकता है।
इस प्लान में HD और Ultra HD की सुविधा नहीं होती है।

एक समय में केवल एक ही स्क्रीन पर वीडियो चलाया जा सकता है। साथ ही यूजर को अनलिमिटेड Movies और Shows देखने की सुविधा मिलती है।

3. Standard

Standard Plan ₹499 प्रति महीने का है। इसमें यूजर को HD क्वालिटी में कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में 2 स्क्रीन पर एक साथ वीडियो चलाया जा सकता है। हालांकि इसमें Ultra HD (4K) सपोर्ट नहीं मिलता है।

4. Premium

Premium Plan ₹649 प्रति महीने का है, जो Netflix का सबसे महंगा प्लान है। इसमें यूजर को HD और Ultra HD (4K) दोनों quality में कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें एक साथ 4 स्क्रीन पर वीडियो चलाया जा सकता है। इस प्लान को आप Mobile, Laptop, Tablet और Smart TV सभी डिवाइस में उपयोग कर सकते हैं।

Netflix के क्या फायदे है

  1. Netflix पर आप अनलिमिटेड मूवी और टीवी प्रोग्राम, वेब सीरीज कभी भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी निश्चित समय का इंतजार नहीं करना पड़ता।
  2. यदि आप Netflix को हिंदी में उपयोग करना चाहते हैं, तो यह सुविधा भी आपको यहां मिल जाती है, जिससे आप अपनी भाषा में कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
  3. Netflix एक paid service है, लेकिन नए यूजर्स के लिए समय-समय पर ऑफर्स या ट्रायल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। इसके बाद यदि आप इसका उपयोग जारी रखना चाहते हैं, तो आपको इसके अलग-अलग प्लान्स जैसे मोबाइल, बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम में से किसी एक को चुनना होता है।
  4. आपको HD और Ultra HD quality का support भी मिलता है, जो आपके चुने हुए plan पर निर्भर करता है।
  5. अगर आप मोबाइल या टैबलेट में Netflix का उपयोग कर रहे हैं, तो आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी प्लान ले सकते हैं। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर Netflix देखने के लिए आपको बेसिक या उससे ऊपर का प्लान लेना होता है।
  6. Netflix अपने यूजर्स को एक साथ 2 या 4 स्क्रीन पर कंटेंट देखने की सुविधा भी देता है, जो स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान में उपलब्ध होती है।
  7. सबसे अच्छी बात यह है कि Netflix पर आपको किसी भी तरह के विज्ञापन (Ads) नहीं देखने पड़ते, जिससे आपका समय बचता है और आपको uninterrupted experience मिलता है।
  8. यदि आप किसी website से movie download करने की कोशिश करते है तो वायरस आने का खतरा हो सकता है, लेकिन Netflix एक सुरक्षित platform है जहां ऐसी कोई समस्या नहीं होती।
  9. Netflix पर आपको सिर्फ वही कंटेंट नहीं मिलता जो टीवी पर आता है, बल्कि यहां Netflix Originals भी देखने को मिलते हैं, जो खास तौर पर Netflix द्वारा बनाए जाते हैं और काफी लोकप्रिय होते हैं।

FAQ – Netflix कैसे Use करें

Q1. Netflix कैसे Use करें मोबाइल में?
Netflix को मोबाइल में Use करने के लिए सबसे पहले App डाउनलोड करें, फिर Account बनाकर Login करें और अपनी पसंद की Movies या Web Series देखना शुरू करें। Netflix कैसे Use करें मोबाइल में यह तरीका सबसे आसान है।

Q2. क्या Netflix फ्री में Use कर सकते हैं?
नहीं, Netflix पूरी तरह Paid Service है। हालांकि कभी-कभी Offers या Telecom Plans के साथ Free Access मिल सकता है।

Q3. Netflix Account कैसे बनाएं?
Netflix कैसे Use करें इसके लिए सबसे पहले आपको Account बनाना होगा। Website या App खोलें → Email डालें → Password सेट करें → Plan चुनें → Payment करें → Account तैयार।

Q4. Netflix का सबसे सस्ता प्लान कौन सा है (India 2026)?
Netflix का सबसे सस्ता प्लान Mobile Plan होता है, जो लगभग ₹149–₹199 के बीच होता है (Latest Pricing के अनुसार बदल सकता है)।

Q5. एक Netflix Account कितने लोगों के साथ Use कर सकते हैं?
यह आपके Plan पर निर्भर करता है। Premium Plan में आप एक साथ 4 Screen तक Use कर सकते हैं।

Q6. क्या Netflix TV पर भी Use कर सकते हैं?
हाँ, Smart TV, Fire Stick, Laptop और Mobile सभी पर Netflix Use किया जा सकता है।

Q7. Netflix Use करने के लिए Internet जरूरी है?
हाँ, Netflix एक Online Streaming Service है, इसलिए Internet Connection जरूरी होता है। लेकिन आप Videos Download करके Offline भी देख सकते हैं।

Q8. Netflix Login कैसे करें?
App या Website खोलें → Email और Password डालें → Login करें → और तुरंत Content देखना शुरू करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप जानना चाहते हैं कि Netflix कैसे Use करें, तो यह एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है। आपको सिर्फ एक Account बनाना है, सही Plan चुनना है और फिर आप अपनी पसंद की Movies, Web Series और Shows कभी भी, कहीं भी देख सकते हैं।

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

5 thoughts on “Netflix कैसे Use करें 2026: Step by Step Guide, Account कैसे बनाएं और Latest Price Details”

  1. Bhai aapka post rank kaise kartha hai, mera post rank hi nahi kartha hai aur maine 10 post likha tabi bhi rank nahi ho raha hai kuch help karo bhai plse.

    Reply
  2. Netflix के बारे में आपने बहुत ही बढ़िया जानकारी दिया है ।

    Reply

Leave a Comment