Khel Divas Kab Manaya Jata Hai : प्रतिवर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाडी मेजर ध्यान चन्द्र / Major Dhyan Chand के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस / National Sports Day के रूप में मनाया जाता है।
देश को स्वर्ण दिलाने के साथ साथ मेजर ध्यान चन्द्र को हॉकी का महान जादूगर भी कहा जाता है क्योंकि इन्होने हॉकी को नई ऊंचाई तक भी पहुँचाने में अपना योगदान दिया था।
पूरा विश्व खेल दिवस मनाता है लेकिन सभी देशों के खेल दिवस मनाये जाने का इतिहास और तरीकें भी अलग है, और इसी तरह से भारत का भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाये जाने का अपना एक इतिहास है, तो चलिए जानते है हम अपने राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में –
राष्ट्रीय खेल दिवस हिंदी में / National Sports Day In Hindi
इस दिन खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिओं को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति जी के द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न, ध्यानचन्द्र पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के साथ साथ अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
इस दिन पर खिलाडियों के साथ साथ खिलाडिओं को दिशा निर्देश देने वाले कोचों को भी पुरुस्कार और सम्मान दिया जाता है, क्योंकि खिलाडियों के पीछे उनकी मेहनत के आलावा उनके कोच का हाथ भी होता है। कोचों को दिए जाने वाले पुरुस्कार में द्रोणाचार्य पुरुस्कार एक महत्पूर्ण पुरुस्कार है।
इस दिन स्कूलों, कॉलेज के द्वारा खेल प्रतियोगिता रखी जाती है जिसमे छात्र भाग लेते है। स्कूलों में सभी बच्चों के द्वारा खेल कूद में में भाग लिए जाता है व स्कूल के द्वारा विजेताओं की घोषणा कर उन्हें इनाम दिया जाता है। स्कूलों में बच्चों के लिए जितनी जरूरी पढाई होती है उतनी ही जरूरी खेल कूद भी है।
राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है
भारत सरकार के द्वारा 2012 में मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस / National Sports Day के रूप में मनाया जाने का फैसला लिया गया था। मेजर ध्यान चन्द्र को “हॉकी का जादूगर” कहा जाता था जिन्होंने अपने हॉकी कैरियर में 1000 से भी अधिक गोल किये थे।
दुनिया के सबसे बेहतरीन हॉकी खिलाडीयों में से एक मेजर ध्यानचन्द्र के सम्मान में दिल्ली में बनाये गए स्टेडियम को ध्यानचन्द्र नेशनल स्टेडियम नाम दिया गया और इस स्टेडियम में हॉकी के खेल करवाए जाते है। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिन के साथ साथ खेल के प्रति युवाओं को प्रोत्साहन देने का भी उद्देश्य रखता है। Khel Divas Kab Manaya Jata Hai
खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला राजीव गाँधी खेल रत्न का नाम अब बदलकर ध्यानचन्द्र खेल रत्न कर दिया गया है जिसका ऐलान 6 अगस्त 2021 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया, इनके नाम पर इस खेल रत्न का नाम किये जाने के लिए जनता ने सरकार से अनुरोध किया था।
राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है
29 अगस्त को क्या मनाया जाता है
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026
मेजर ध्यानचंद कौन थे
मेजर ध्यानचन्द्र का जन्म इलाहाबाद उत्तरप्रदेश में 29 अगस्त 1905 को हुआ था. यह 16 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हुए थे और यहाँ से ये अपनी मेहनत और कोच के दिए गए शिक्षण से भारतीय हॉकी टीम में कप्तान बने।
हॉकी में अच्छे प्रदर्शन से इनका सेना में प्रोमोशन होता गया और इन्हें सेना में कमीशन ऑफिसर के तहत मेजर के पद का सम्मान दिया गया।
अपने हॉकी करियर में इन्होने भारत को 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक खेलों में 3 स्वर्ण पदक दिलाये और यह एक मात्र ऐंसे हॉकी खिलाडी है जिन्हें देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन पुरस्कार पदम् भूषण से सम्मानित किया गया था।
हॉकी में अपना जादू चलने वाले मेजर ध्यान चंद को तहनाश रुडोल्फ हिटलर ने भी जर्मनी के ओर से खेलने की पेशकश की थी। हॉकी से सन्यास लेने के बाद भी ये हॉकी से कोच के रूप में जुड़े रहे जिसमे इन्होने राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाल में मुख्य कोच के रूप में काम किया। इन्होने अपनी आत्मकथा “गोल” में लिखा था की आपको यह मालूम होना चाहिए की मैं एक साधारण इन्सान हूँ।
National Sports Day (राष्ट्रीय खेल दिवस) – FAQ
प्रश्न 1: राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 2: राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?
उत्तर: यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी Major Dhyan Chand की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है।
प्रश्न 3: राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की शुरुआत 2012 में की गई थी।
प्रश्न 4: इस दिन क्या खास होता है?
उत्तर: इस दिन देशभर में खेल प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण (जैसे खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार) और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
प्रश्न 5: राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है?
उत्तर: इस दिन का उद्देश्य लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।
प्रश्न 6: छात्रों के लिए यह दिन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: यह दिन छात्रों को सिखाता है कि खेल न केवल शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
प्रश्न 7: Major Dhyan Chand को खास क्यों माना जाता है?
उत्तर: उन्होंने भारत को हॉकी में कई अंतरराष्ट्रीय जीत दिलाई और उनकी खेल प्रतिभा इतनी शानदार थी कि लोग उनकी हॉकी स्टिक में जादू मानते थे।
हमें अपने भारत के सभी खिलाडियों पर पूरा गर्व होना चाहिए क्योंकि हमारी इस जमींन में ऐंसे बहुत से खिलाडीयों का जन्म हुआ जिन्होंने पुरे विश्व में हमारे देश का नाम रोशन किया और इसके चलते हमारी पुरे विश्व एक अलग पहचान बनी, साथ ही यह सब देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए भी बहुत अहम् रहे