
फोन इंसान की जरूरत बन गया है, यदि यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि आज के समय में फोन का उपयोग लगभग हर काम के लिए हो रहा है। लेकिन जरूरी काम सही तरीके से तभी हो पाएंगे, जब आपका फोन सही चले और उसके लिए फोन में पर्याप्त स्टोरेज का होना जरूरी है। Mobile Storage Full Problem होने पर फोन की स्पीड धीमी हो सकती है और जरूरी काम करने में परेशानी आ सकती है।
आज के समय में मोबाइल स्टोरेज फुल होना एक आम बात हो गई है। आपके फोन में WhatsApp, Facebook, Instagram या कोई दूसरा ऐप है, तो उसकी डाउनलोड फाइलों, फोटो, वीडियो और अन्य डेटा की वजह से फोन का स्टोरेज जल्दी भर सकता है। कई बार बड़ी फाइलों के कारण भी फोन का स्टोरेज फुल हो जाता है।
आप बिना किसी जरूरी फाइल या ऐप को डिलीट किए भी कुछ तरीकों से अपने फोन का स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
- मोबाइल की Storage कैसे Check करें? Android Phone में Memory चेक करने का तरीका
- Mobile Storage Full होने के क्या कारण है ?
- Mobile Storage Full Problem कैसे Solve करें?
- Mobile Storage Full होने से कैसे बचाएं?
- Storage Full होने पर Factory Reset करना चाहिए या नहीं?
- Mobile Storage Full Problem से जुड़े FAQs
मोबाइल की Storage कैसे Check करें? Android Phone में Memory चेक करने का तरीका
फोन का स्टोरेज चेक करने के लिए आपको अपने फोन की Settings में जाना होगा।
- सबसे पहले मोबाइल की Settings Open करें।
- Storage या Device care के Option पर जाएं।
- Storage पर Click करें।
- यहां आप देख सकते हैं कि फोन में कितना स्टोरेज इस्तेमाल हो चुका है और कितना खाली है।
आप यह भी देख सकते हैं कि फोटो, वीडियो, ऐप्स और दूसरी फाइलें कितनी जगह ले रही हैं।
Mobile Storage Full होने के क्या कारण है ?
हमारे mobile का storage full होने के कई कारण हो सकते हैं। फोन में ज्यादा फोटो, वीडियो, बड़ी फाइलें और कई सारे ऐप होने से स्टोरेज भर सकता है।
इसके अलावा, WhatsApp और Facebook की मीडिया फाइलें, डाउनलोड की गई मूवी, डॉक्यूमेंट और ऐप्स की Cache फाइलें भी काफी स्टोरेज ले सकती हैं।
कई बार हम ऐसी फाइलों को डिलीट करना भूल जाते हैं, जिनकी हमें जरूरत नहीं होती है। इससे धीरे-धीरे फोन का स्टोरेज भरने लगता है।
Mobile Storage Full Problem कैसे Solve करें?
यदि आपके Mobile में भी Phone Storage Full Problem आ रही है तो कुछ तरीके है जिनकी मदद से आप बिना फोटो, विडियो, या कोई जरुरी document को डिलीट किये storage full problem का हल निकाल सकते है और अपने मोबाइल को पहले की तुलना में अधिक फ़ास्ट कर सकते है।
1. WhatsApp का स्टोरेज क्लीन करें
WhatsApp पर आने वाले document, photo, video और forward की गई file काफी storage ले सकती हैं। कई बार इन्हीं फाइलों की वजह से आपके phone का storage full हो जाता है।
इसके लिए आप नीचे दिए गए तरीके का उपयोग कर अनावश्यक फाइलों को डिलीट कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp open करें।
- Right Side three डॉट के icon पर क्लिक करें और Settings में जाएं।
- Storage and data के option पर क्लिक करें।
- Manage storage पर क्लिक करें।
- अब किस chat पर आपका कितना डाटा उपयोग हो रहा की जानकारी दिखेगी, आप chat पर क्लिक करें, जो भी photo, video, document काम का नहीं है select करके delete करें।
इस बात का ध्यान रखे की आपको जिस भी फाइल की जरूरत नहीं है उसे ही डिलीट करें, यदि काम का डाटा है तो उसका बैकअप बनाकर आप उसे डिलीट कर सकते है।
2. Apps का Cache Clear करें
Instagram, YouTube, Facebook और Chrome जैसे ऐप आपके फोन में Temporary File यानी Cache स्टोर करते हैं। समय के साथ ये फाइलें काफी स्टोरेज ले सकती हैं। इन्हें क्लियर करके आप फोन में कुछ जगह खाली कर सकते हैं।
- सबसे पहले मोबाइल की Settings open करें।
- Apps या App Management पर क्लिक करें।
- जिस ऐप का Cache clear करना है, उसे सेलेक्ट करें।
- Storage and cache पर click करें।
- Clear cache पर क्लिक करें।
Cache क्लियर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
ध्यान दें: Cache क्लियर करते समय केवल Clear cache का विकल्प चुनें, Clear data या clear storage नहीं। Clear data करने से App की Setting, Login Details और App में Save या download किया गया Data हट सकता है।
3. अनावश्यक Download File Delete करें
कई बार document, APK file, PDF file और download किए गए video, photo बिना किसी काम के आपके phone में store रहते हैं, जिससे mobile storage बिना बात के भरा रहता है।
इसके लिए File Manager open करें और Downloads folder check करें। जो file आपके काम की नहीं हैं, उन्हें आप delete कर सकते हैं।
4. Unused Apps Uninstall करें
अगर आपके फोन में ऐंसा कोई App install है जिसका उपयोग आप नहीं करते है या फिर आपके काम का नहीं है तो आप उन्हें uninstall कर सकते हैं।
कोई भी App यदि आपके फ़ोन में केवल install भी है तो वह आपका बहुत सा storage का उपयोग कर सकता है।
इस बात का ध्यान रखे की आप जिस भी app को uninstall कर रहे है तो उसके साथ यदि उस app में कोई डाटा है तो वह भी डिलीट हो सकता है, इससे पहले app को पहले चेक करके की कहीं आपके काम का कोई डाटा तो नहीं।
5. Photo और Video Delete किए बिना Storage कैसे खाली करें?
अगर आप अपनी फोटो और वीडियो को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उनका बैकअप Google Photos, Google Drive, computer, pen drive या external hard disk में बना सकते हैं।
इससे आपकी फोटो और वीडियो की एक अतिरिक्त कॉपी सुरक्षित रहेगी और फोन का स्टोरेज खाली करने में भी मदद मिलेगी।
ध्यान दें: केवल backup बनाना ही काफी नहीं है backup बनाने के बाद आपने जिस data का backup बनाया है उसे अपने मोबाइल से डिलीट कर दें जिससे आपके मोबाइल का storage खाली हो जायेगा
6. Duplicate Photos और Files कैसे हटाएं?
कई बार आपका डाटा duplicate हो जाता है जिसका पता आपको नहीं लगता, इस तरह का डुप्लीकेट डाटा को हटाना भी जरुरी है जिसके लिए आपको आगे बताई गई जाकारी को फॉलो करना होगा।
- यदि आपके मोबाइल में Files by Google ऐप है तो इसे खोलें। अगर यह ऐप नहीं है, तो इसे Google Play Store से इंस्टॉल करें।
- आपको मेनू में जाकर क्लीन का आप्शन सेलेक्ट करना है।
- अब आप देख सकते है यदि Duplicate files आपके फ़ोन में है तो आपको Delete Duplicates Option दिखाई देगा।
- आप जिस भी Duplicate फाइल को डिलीट करना चाहते है तो उसे सेलेक्ट करें और Move file to Trash पर क्लिक कर डिलीट करें।
ध्यान रहे डाटा डिलीट होने के बाद Trash फोल्डर में चले जायेगा उसे वहां से भी डिलीट करें जिससे आपके मोबाइल में स्टोरेज खाली हो जायेगा।
7. Recycle bin खाली करें
जब भी आप अपने मोबाइल में कुछ भी डिलीट करते है तो वह डाटा पूरी तरह से डिलीट नहीं होता वह डाटा recycle में चले जाता है, इसके बाद भी वह आपके मोबाइल का storage का उपयोग कर रहा होता है,
इसलिए जब भी आप डाटा डिलीट करें तो या तो delete permanently का उपयोग करें, जिसे डाटा recycle bin में नहीं जायेगा। यदि आप Move तो trash करते है तो इसके बाद recycle bin या फिर trash folder से भी उस डाटा को डिलीट करें
Mobile में Recycle Bin से डाटा डिलीट करने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-
- मोबाइल में Gallery या Photos App को Open करें।
- आपको Recycle Bin या Trash का folder Search करना है, जो की Menu या फिर app के Dashboard पर होगा।
- आपने जो भी Data delete किया होगा वह इस folder में होगा, यदि कोई Data गलती से Delete हुआ था या काम का है तो उसे select कर restore करें, बाकि जो data काम का नहीं है उसे select कर delete करें।
Mobile Storage Full होने से कैसे बचाएं?
मोबाइल का स्टोरेज फुल होने से बचाने के लिए समय-समय पर अनावश्यक फाइलों को डिलीट करते रहें।
आप इन तरीकों को अपना सकते हैं:
- जरूरी डेटा का बैकअप Google Drive या कंप्यूटर में रखें।
- WhatsApp की अनावश्यक फोटो, वीडियो और बड़ी फाइलों को हटाएं।
- Downloads फोल्डर को समय-समय पर चेक करें।
- जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उन्हें अनइंस्टॉल करें।
- ऐप्स का Cache जरूरत के अनुसार क्लियर करें।
- बड़ी फाइलें डाउनलोड करने से पहले फोन में उपलब्ध स्टोरेज चेक करें।
इन तरीकों को उपयोग कर आप फोन का स्टोरेज बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
Storage Full होने पर Factory Reset करना चाहिए या नहीं?
Mobile storage full problem को solve करने के लिए यदि आप Factory Reset उपयोग करने वाले है तो इस बात का ध्यान रखे आपको सीधे तौर पर Factory Reset का उपयोग नहीं करना चाहिए।
अगर आप Factory Reset करते हैं, तो फोन का पूरा का पूरा data , apps और जरुरी सेटिंग्स सभी हट सकते है । इसलिए Factory Reset करने से पहले आप बताये गए तरीकों का उपयोग करें,
यदि बताये गए तरीकों के बाद भी जरूरत पड़े factory reset करने की तो आप पहले फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और अन्य डेटा का बैकअप जरूर बना लें। Factory Reset करना आपका अंतिम Option होना चाहिए मोबाइल storage full प्रॉब्लम को solve करने का।
Mobile Storage Full Problem से जुड़े FAQs
Mobile storage full problem को solve करने के लिए कुछ FAQs है तो इस जानकारी में आपकी मदद कर सकते है:
1. मोबाइल की स्टोरेज फुल हो जाए तो क्या करें?
मोबाइल की स्टोरेज फुल होने पर सबसे पहले ऐप्स का Cache साफ करें, WhatsApp की अनावश्यक मीडिया फाइलें हटाएं, Downloads फोल्डर चेक करें और बड़ी वीडियो या फोटो को क्लाउड स्टोरेज या कंप्यूटर में backup बनाने के बाद उस फाइल को मोबाइल से डिलीट कर दें।
2. बिना ऐप डिलीट किए मोबाइल की स्टोरेज खाली कैसे करें?
बिना ऐप डिलीट किए स्टोरेज खाली करने के लिए ऐप्स का Cache साफ करें, अनावश्यक डाउनलोड और डुप्लीकेट फोटो हटाएं, WhatsApp मीडिया मैनेज करें और फोन में उपलब्ध Storage Cleaner का इस्तेमाल करें।
3. मोबाइल का Cache साफ करने से क्या होता है?
Cache साफ करने से ऐप्स की temporary file हटती हैं और कुछ स्टोरेज खाली हो सकता है। इससे आमतौर पर आपका अकाउंट या मुख्य डेटा डिलीट नहीं होता, लेकिन ऐप कुछ फाइलें दोबारा बना सकता है।
4. क्या WhatsApp का Cache साफ करने से चैट डिलीट हो जाती है?
आमतौर पर WhatsApp का Cache साफ करने से चैट डिलीट नहीं होती। हालांकि, Clear Data या Clear Storage का विकल्प अलग है और इससे ऐप का डेटा हट सकता है। इसलिए उसे बिना समझे इस्तेमाल न करें।
5. फोन की स्टोरेज बार-बार फुल क्यों हो जाता है?
स्टोरेज बार-बार फुल होने की वजह बड़ी वीडियो, WhatsApp मीडिया, ऐप Cache, डाउनलोड की गई फाइलें, ऑफलाइन वीडियो और ऐप्स द्वारा बनाया गया डेटा हो सकता है।
6. मोबाइल की स्टोरेज खाली करने के लिए कौन-सा ऐप इस्तेमाल करें?
Android फोन में Google Files जैसे भरोसेमंद फाइल मैनेजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी भी क्लीनर ऐप को अनावश्यक परमिशन देने से बचें और फाइल डिलीट करने से पहले जांच लें।
7. फोटो और वीडियो डिलीट किए बिना मोबाइल की मेमोरी कैसे बढ़ाएं?
फोटो और वीडियो को कंप्यूटर, USB ड्राइव या Google Photos जैसी क्लाउड सेवा में बैकअप करके फोन से उनकी लोकल कॉपी हटाई जा सकती है। पहले यह सुनिश्चित करें कि बैकअप पूरा हो गया है और फाइलें सुरक्षित हैं।
8. Android फोन में Other Storage कैसे खाली करें?
Settings में Storage या Storage Management खोलकर देखें कि Other Storage में क्या शामिल है। इसके बाद अनावश्यक डाउनलोड, ऐप Cache और बची हुई फाइलों को हटाएं। जरूरी सिस्टम फाइलें मैन्युअल रूप से डिलीट न करें।
9. क्या मोबाइल स्टोरेज फुल होने से फोन स्लो हो जाता है?
हाँ, स्टोरेज लगभग पूरी भर जाने पर फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। ऐप अपडेट, नई फाइलें सेव करने और सिस्टम के अस्थायी कामों में समस्या आ सकती है। कुछ स्टोरेज खाली रखना उपयोगी है।
10. मोबाइल की कितनी स्टोरेज खाली रखनी चाहिए?
इसका कोई एक निश्चित नियम नहीं है, लेकिन फोन की कुल स्टोरेज का लगभग 10–20% खाली रखने का लक्ष्य उपयोगी हो सकता है। कम स्टोरेज वाले फोन में उपलब्ध जगह और इस्तेमाल के अनुसार इसे समायोजित करें।