नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको Netflix क्या है और Netflix कैसे use करें इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप पहली बार Netflix का उपयोग कर रहे हैं या इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।
दोस्तों, Netflix एक बहुत ही लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म है। आज के समय में लाखों लोग Netflix का उपयोग करके अपनी पसंदीदा फिल्में, वेब सीरीज और टीवी शो ऑनलाइन देखते हैं। यह प्लेटफॉर्म मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Android Mobile में Dual Whats App कैसे चलायें
- Mobile से Computer या Computer से Mobile में File Transfer कैसे करे
Netflix Kya Hai
Netflix एक स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसमें आप अपनी पसंद की फिल्में और टीवी प्रोग्राम कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। Netflix अपनी सर्विस स्मार्टफोन, डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और अन्य स्ट्रीमिंग डिवाइस पर उपलब्ध कराता है।
Netflix की शुरुआत लगभग 20 साल पहले हुई थी। शुरुआत में यह अमेरिका में अपनी सेवा देता था, जहाँ इसका मुख्य काम उन यूजर्स को DVD मेल के जरिए भेजना था, जो Netflix का सब्सक्रिप्शन प्लान लेते थे।
आज के समय में Netflix का उपयोग आप इसकी वेबसाइट पर जाकर या इसका मोबाइल ऐप डाउनलोड करके आसानी से कर सकते हैं। दोनों में प्रोसेस लगभग एक जैसा होता है। Netflix इस्तेमाल करने के लिए यूजर को कोई एक सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है।
पहले Netflix नए यूजर्स को 30 दिन का फ्री ट्रायल देता था, लेकिन अब यह सुविधा हर देश में उपलब्ध नहीं है, इसलिए यूजर को प्लान लेकर ही शुरुआत करनी पड़ती है।
यूजर अपनी मेम्बरशिप को कभी भी अपनी जरूरत के अनुसार बदल (अपग्रेड/डाउनग्रेड) सकता है या उसे कैंसिल भी कर सकता है। यह पूरी तरह यूजर की मर्जी पर निर्भर करता है।
Netflix कैसे काम करता है?
Netflix एक subscription-based service है। इसका मतलब है कि आपको इसका उपयोग करने के लिए एक प्लान खरीदना होगा।
जब आप Netflix का प्लान लेते हैं, तो आपको इसकी पूरी फिल्में, वेब सीरीज और टीवी शो लाइब्रेरी का एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद आप किसी भी डिवाइस जैसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।
Netflix पर अकाउंट कैसे बनाये
Netflix पर अकाउंट बनाना बहुत आसान है, आप कुछ आसान से स्टेप जिनके बारे में आपको आगे बताया जा रहा है को फॉलो करके अकाउंट बना सकते है-
- सबसे पहले आप Netflix India की Official Website या इसके Application को Open करना होगा।
- अपनी ईमेल आईडी डालनी होगी और Get Started का ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको Netflix के सभी पेड प्लान शो होंगे, आपको इसमें से किसी भी एक प्लान को Select करना होगा, और Next Button पर Click करे।
- Email Address Fill करे और आपको एक Password Set करना होगा, इसके बाद Continue पर क्लिक करे।
- आपको Payment Method Select करना होगा जिसमे आपको Credit Card और Debit Card का Option मिलता है।
- पेमेंट success होने के बाद आपको Netflix लाइब्रेरी एक्सेस हो जाएगी।
- Computer Web Browser पर अपना Data Secure कैसे रखे
Netflix कैसे Use करें (Step by Step)
Netflix पर अकाउंट बनाने के बाद आपको Netflix dashboard show हो जायेगा जहाँ से आप अपनी पसंद की कोई भी प्रोग्राम, फिल्म देख सकते है।
1. Home
जब भी आप Netflix को Open करेंगे तो आप वह आपका Home Page Show होगा और आप Home पर Click कर भी Home Page में आ सकते है, Home Page पर आपको Recent, Popular, और बहुत सी अलग अलग category के हिसाब से फिल्म या टीवी प्रोग्राम की लिस्ट मिल जाती है।
2. Series
यदि आप सीरीज सेक्शन पर क्लिक करते है तो आप यहाँ से अलग अलग Country के अलग अलग Category की Series की लिस्ट देख सकते है और जिस भी सीरीज को आप देखना चाहे उस पर क्लिक कर प्ले कर सकते है।
3. Film
यहाँ से आप हिंदी, इंग्लिश, या अन्य दी गयी भाषा में या हॉलीवुड, बॉलीवुड के आलावा किसी भी Category से रिलेटेड फिल्म को देख सकते है।
4. Recently Add
Netflix हर दिन कुछ न कुछ नया प्रोग्राम या फिल्म Add करता रहता है और जब भी यहाँ पर कुछ नया Add किया जाता है तो उसे आप Recently Add पर जाकर देख सकते है।
5. MY List
My List में जब भी आप किसी प्रोग्राम या फिल्म को Add करना चाहे तो आपको फिल्म के पोस्टर में Mouse का Cursor ले जाना होगा इसके बाद आपको Poster Highlight Show होगा साथ ही आपको Right Side कुछ Button Show होंगे जिसमे Voice, Like, Dislike और Plus का Button Show होगा। आपको Plus Button पर क्लिक करना होगा, और आपकी विडियो My List में Add हो जाएगी।
दोस्तों यदि आप किसी प्रोग्राम, फिल्म को My List में Add करते है तो इससे जब भी आप My List को Open करेंगे तो आपको वह फिल्म का Poster My List में दिखाई देगा जिसे आप बाद में या कभी भी प्ले कर सकते है, दोस्तों इस फीचर का काम यह है की आप यहाँ पर वह सब Add कर सकते है जिसे आप जरूर देखना चाहते है या आप बाद में देखना चाहते है।
6. Search
दोस्तों आपको Netflix पर सर्च का बटन भी मिलता है जिसमे आप अपनी पसंद की फिल्म या प्रोग्राम को सर्च कर सकते है और उसे प्ले कर सकते है।
7. Manage Account, Profile, and Logout
दोस्तों यदि आप अपने Netflix Account, Profile को Manage या अपने अकाउंट को Sign Out करना चाहते है तो आपको Right Side Down Arrow Show होगा जिस पर क्लिक कर आप इन सभी Setting तक जा सकते है।
Netflix Login कैसे करें?
Netflix का Price (India 2026)
हालांकि Netflix एक paid service है, लेकिन समय-समय पर इसमें नए ऑफर्स या प्लान्स के जरिए यूजर्स को सुविधाएं मिलती रहती हैं। अगर आप किसी वजह से टीवी नहीं देख पा रहे हैं, तो Netflix पर आपको टीवी से भी ज्यादा कंटेंट और बेहतर क्वालिटी में देखने को मिलता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी देख सकते हैं।
Mobile और TV में Netflix कैसे चलाएं?
Netflix के Features क्या हैं?
Netflix Alternatives (Amazon Prime, Hotstar)
Netflix पर क्या-क्या देख सकते हैं?
Netflix Plan की जानकारी
Netflix पर Mobile, Basic, Stander, Premium Plan प्लान दिए गए है जिनके लिए Pay करने वाले यूजर को उनके Plan के हिसाब से फीचर दिए जायेंगे तो चलिए जानते है की आखिर यूजर को कौन सा प्लान कितने में और उसमे क्या फीचर मिल रहे है –
1. Mobile
Netflix का यह सबसे सस्ता प्लान है जिसमे लिए यूजर को 199 रूपये एक महीने के लिए Pay करने होने जिसमे यूजर को Netflix mobile or tablet में उपयोग करने, अनलिमिटेड प्रोग्राम, फिल्म, First 30 Day Free, एक समय में केवल एक विडियो प्ले करने की सुविधा मिलती है, इस प्लान में यूजर को HD, अल्ट्रा HD और लैपटॉप या स्मार्ट टीवी में Netflix देखने की सुविधा नहीं मिलती है।
2. Basic
Basic plan 499 रूपये का है जिसमे यूजर को HD और अल्ट्रा HD को छोड़कर मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्ट टीवी पर Netflix देखने, फर्स्ट 30 दिन फ्री, अनलिमिटेड प्रोग्राम फिल्म यह सभी फीचर मिलते है।
3. Stander
स्टैंडर प्लान का रेट 649 प्रतिमहिना है जिसमे यूजर को अल्ट्रा HD फीचर को छोडकर सभी फीचर को उपयोग करने को मिलते है साथ ही इसमें यूजर 2 स्क्रीन को एक साथ प्ले भी कर सकता है।
4. Premium
premium प्लान Netflix का अंतिम और सबसे महंगा वाला प्लान है जिसमे यूजर को सभी फीचर उपयोग करने को मिलते है साथ ही इसमें यूजर एक साथ 4 स्क्रीन को प्ले कर सकता है।
Netflix के क्या फायदे है
- Netflix पर आप अपनी पसंद की कोई भी फिल्म, वेब सीरीज या टीवी प्रोग्राम कभी भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी निश्चित समय का इंतजार नहीं करना पड़ता। अगर आप जानना चाहते हैं कि Netflix कैसे use करें, तो इसमें आप आसानी से अपनी पसंद का कंटेंट सर्च करके तुरंत देख सकते हैं।
- यदि आप Netflix को हिंदी में उपयोग करना चाहते हैं, तो यह सुविधा भी आपको यहां मिल जाती है, जिससे आप अपनी भाषा में कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
- Netflix एक paid service है, लेकिन नए यूजर्स के लिए समय-समय पर ऑफर्स या ट्रायल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। इसके बाद यदि आप इसका उपयोग जारी रखना चाहते हैं, तो आपको इसके अलग-अलग प्लान्स जैसे मोबाइल, बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम में से किसी एक को चुनना होता है।
- Netflix पर आप अनलिमिटेड मूवी और टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। यहां आपको HD और Ultra HD क्वालिटी का सपोर्ट भी मिलता है, जो आपके चुने हुए प्लान पर निर्भर करता है।
- अगर आप मोबाइल या टैबलेट में Netflix का उपयोग कर रहे हैं, तो आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी प्लान ले सकते हैं। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर Netflix देखने के लिए आपको बेसिक या उससे ऊपर का प्लान लेना होता है।
- Netflix अपने यूजर्स को एक साथ 2 या 4 स्क्रीन पर कंटेंट देखने की सुविधा भी देता है, जो स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान में उपलब्ध होती है।
- सबसे अच्छी बात यह है कि Netflix पर आपको किसी भी तरह के विज्ञापन (Ads) नहीं देखने पड़ते, जिससे आपका समय बचता है और आपको uninterrupted experience मिलता है।
- इसके अलावा, अन्य वेबसाइट्स से मूवी डाउनलोड करने पर वायरस या गलत साइट्स का खतरा हो सकता है, लेकिन Netflix एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है जहां ऐसी कोई समस्या नहीं होती।
- Netflix पर आपको सिर्फ वही कंटेंट नहीं मिलता जो टीवी पर आता है, बल्कि यहां Netflix Originals भी देखने को मिलते हैं, जो खास तौर पर Netflix द्वारा बनाए जाते हैं और काफी लोकप्रिय होते हैं।
उम्मीद है की दोस्तों आपको Netflix kya hai पोस्ट से कुछ जानने को जरूर मिला होगा, यदि आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते है।
Bhai aapka post rank kaise kartha hai, mera post rank hi nahi kartha hai aur maine 10 post likha tabi bhi rank nahi ho raha hai kuch help karo bhai plse.
सबसे पहले आपको अपने ब्लॉग पर ध्यान देना चाहिए, की ब्लॉग की लोडिंग स्पीड सही हो, डिज़ाइन अच्छा हो, डोमेन नेम, थीम सब बेटर करने के बाद ही आपको अपने ब्लॉग पोस्ट को seo फ्रेंडली लिखना होगा,इसके बाद अपनी पोस्ट को शेयर जरूर करे, बाकि आप अपनी पोस्ट को seo फ्रेंडली बनाने के बाद थोडा समय दे कम से कम 1 महीने तक का, मैं यही स्टेप फॉलो करता हूँ
jis tarah se Netflix ka market value kam ho raha hai lagta hai iska future nahi hai
Bahut achhe tarike se samjaya Netflix ke bare
Netflix के बारे में आपने बहुत ही बढ़िया जानकारी दिया है ।