File Extension किसी file के नाम के last में .pdf, .jpg, .mp3, .docx जैसे characters होते हैं, जो file के format/type की पहचान करने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए photo.jpg एक image file है और document.pdf एक PDF document है।
यदि आप Computer या Mobile का उपयोग करते हैं, तो आपने किसी फाइल के नाम के अंत में .pdf, .jpg जैसे शब्द जरूर देखे होंगे। कई बार फाइल Open करते समय हमें File Extension से जुड़ा Error भी दिखाई देता है। इसलिए इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि File Extension क्या होता है और किसी फाइल के लिए इसका क्या महत्व है।

Computer या मोबाइल पर प्रत्येक यूजर फाइल एक्सटेंशन का उपयोग जरूर करता है लेकिन यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है की फाइल एक्सटेंशन क्या है या फाइल एक्सटेंशन कैसे पहचाने या इससे जुडी कोई भी जानकारी तो आपको इस पोस्ट में इससे जुड़े सभी Question का Answer मिल जायेगा।
दोस्तों फाइल एक्सटेंशन के बारे में जानना इसलिए भी जरूरी है की बहुत बार हम अपनी किसी जरूरी फाइल को एक्सटेंशन की वजह से एक्सेस नहीं कर पाते है मतलब इस फाइल को ओपन नहीं कर सकते है, लेकिन इसका सलूशन भी आपको इस पोस्ट से मिल जायेगा, इसलिए इसे बिना शॉर्टकट लिए जरूर पढ़े।
- फाइल एक्सटेंशन क्या है? What is File Extension in Hindi?
- Common File Extensions
- फाइल एक्सटेंशन के प्रकार (Common Types of File Extensions)
- File Extension को Change कैसे करे
- फाइल में एक्सटेंशन नाम नहीं हो तो क्या होगा?
- रोजाना इस्तेमाल होने वाले जरूरी फाइल एक्सटेंशन (Common File Extensions)
- फाइल एक्सटेंशन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
फाइल एक्सटेंशन क्या है? What is File Extension in Hindi?
यदि Computer और Mobile में देखा जाये तो फाइल कोई भी हो उसे हम उसके Name या फाइल के Icon से पहचान जाते है लेकिन Computer, Mobile या कोई भी Device किसी फाइल को उसके Name या Icon से नहीं पहचान सकता है उस फाइल को समझने के लिए एक्सटेंशन Name की जरूरत होती है।
File का एक्सटेंशन Name ही फाइल को पहचानने में मदद करता है और इस कारण ही वह फाइल सही Platform पर Open होकर हमें दिखाई देती है।
EX. आपने देखा होगा की जब आप Computer या Mobile पर किसी Image को Open करते है तो वह अपने आप ही किसी Image Viewer App पर ही Open होती है और यदि उसे किसी दुसरे App पर Open करे तो वह Open नहीं होता है।
इसका मतलब यह भी है की फाइल का एक्सटेंशन अपने फाइल के Platform को पहचानने के काम भी आता है। File Extension किसी भी Device के Operating System से शुरू होता है क्योंकि यदि Operating System की बात करे तो उसमे उपयोग होने वाली फाइल भी एक्सटेंशन पर ही काम करती है।
जब भी किसी फाइल को उसके नाम से Search किया जाता है तो वह फाइल Open हो जाती है इसी तरह से यदि आप एक्सटेंशन Name भी Search करते है तो आपको वह सभी फाइल Show हो जाएगी जिसकी एक्सटेंशन Name आपने Search किया है।
जिस तरह से किसी Website के Domain Name से यह पहचाना जा सकता है की यह Domain किस देश का है यह किस Sector से जुड़ा है उसी तरह किसी File के Extension से फाइल की पहचान की जा सकती है।
Common File Extensions
| Extension | File Type | आम उपयोग |
|---|---|---|
.jpg | Image | Photos |
.png | Image | Images/transparent graphics |
.webp | Image | Web images |
.pdf | Document | Documents |
.docx | Word Document | MS Word |
.xlsx | Spreadsheet | MS Excel |
.pptx | Presentation | PowerPoint |
.txt | Text | Plain text |
.mp3 | Audio | Music/audio |
.mp4 | Video | Videos |
.zip | Archive | Compressed files |
.rar | Archive | Compressed files |
.exe | Executable | Windows programs |
.apk | Android package | Android apps |
फाइल एक्सटेंशन के प्रकार (Common Types of File Extensions)
जैसा की हम बता चुके है की फाइल की पहचान एक्सटेंशन के द्वारा ही होती है, और अलग अलग फाइल के लिए अलग अलग एक्सटेंशन होते है जिनकी जानकारी होनी जरूरी है, तो चलिए जानते है कुछ फाइल और इनके एक्सटेंशन के बारे में-
1. Audio फाइल –
Audio फाइल में केवल Song को रखा जाता है जिनमे केवल Voice को सुना जा सकता है और इन Song को Quality के अनुसार अलग अलग Extension Name में Fix किया जाता है जो यह है Mp3, Amr।
2. Video –
Video में दृश्य के साथ साथ Voice भी Show होती है और इसमें भी Quality के हिसाब से अलग-अलग एक्सटेंशन का उपयोग किया जाता है जो यह है Mp4, 3gp, Avi, Mkv, flv।
3. Image –
Image में भी अलग-अलग Extension Name का उपयोग किया जाता है जैंसे Jpeg, png, Ico, Jpef।
4. Microsoft Office Extension –
Microsoft Office में अलग-अलग फाइल होती है, और इससे जुड़े बहुत से यूजर कुछ इस तरह के प्रश्न भी पूछते है जैसे- ms word ka extension kya hai, word file ka extension kya hai, PowerPoint presentation ka extension kya hota hai, ms word mein banai gai file ka extension kya hota hai और इसी तरह के बहुत से प्रश्न है जिनका उतर यूजर जानना चाहते है।
दोस्तों यदि आपका भी कुछ इसी तरह से सवाल है तो आप हमें कमेंट में ;पूछ सकते है, साथ ही आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की सभी फाइलों के एक्सटेंशन की जानकारी भी दी जा रही है-
- MS word फाइल का एक्सटेंशन – docx & doc
- MS Power Point – ppt,
- MS Excl – xlsx,
- MS Access– accdb
5. Other File व उनके Extension –
- Document File: pdf, Zip/Rar.
- Text File : txt
- Android App – Apk
- Gif File : gif
- Computer App – exe
- Coding Language File – Php, Xml, Html, Js, Css, doc, sys
File Extension को Change कैसे करे
यदि आप किसी भी फाइल का एक्सटेंशन Name को Change करना चाहते है तो इसके लिए आपको Online या Offline बहुत से Tool मिल जाते है जिनसे आप किसी फाइल को दूसरी फाइल में Transfer कर सकते है और इससे एक्सटेंशन भी Change हो जायेगा।
जैंसे यदि आप किसी Image को PDF File में Convert करना चाहते है तो इसके लिए आप Internet पर Online या Offline Tool पर Search कर सकते है।
यदि आप किसी फाइल को Open कर रहे है और फाइल में Extension की कुछ Problem आ रही है या वह फाइल किसी दुसरे App पर Open हो रही है तो आपको फाइल एक्सटेंशन Set करने की जरूरत है इसके लिए आप फाइल को Name के साथ Dot { . } देने के बाद Extension Name देना होगा.
Ex- मान लीजिये आपकी फाइल का नाम है logo और यह एक Image है तो इस फाइल को एक्सटेंशन के साथ Set करने के लिए logo.png या image का कोई एक्सटेंशन देना होगा। जिसके बाद आपकी इमेज किसी Image Viewer App पर ओपन हो जाएगी।
फाइल में एक्सटेंशन नाम नहीं हो तो क्या होगा?
किसी फाइल में File Extension न होने का मतलब यह नहीं है कि वह फाइल Open नहीं होगी। कुछ फाइलें बिना extension के भी काम कर सकती हैं, क्योंकि कुछ Operating Systems या Apps फाइल के अंदर मौजूद data को पहचानकर उसे Open कर सकते हैं।
सामान्य कंप्यूटर इस्तेमाल में File Extension काफी महत्वपूर्ण होता है। जैसे .jpg से पता चलता है कि फाइल एक Image है, .pdf से PDF Document और .mp3 से Audio File का पता चलता है। अगर extension मौजूद नहीं है, तो कंप्यूटर या कोई App यह पहचानने में परेशानी कर सकता है कि फाइल को किस Program से Open करना है।
गलत File Extension होने पर क्या होता है?
कई बार ऐसा होता है कि आप किसी फाइल को Open करते हैं, लेकिन वह सही App में Open नहीं होती या कोई Error दिखाई देता है। इसका एक कारण गलत File Extension भी हो सकता है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिये आप यदि Mp3 को Play कर रहे है और वह किसी दुसरे प्लेटफार्म में Open हो रहा है तो इसका मतलब है की आपने जो MP3 प्ले किया था उसका एक्सटेंशन mp3 की जगह कुछ और सेट किया गया है। इसलिए यदि आप चाहते है की वह MP3 File Play हो तो आपको उस फाइल का valid एक्स्टेन्शन .mp3 सेट करना होगा।
इसलिए ध्यान रखें कि File Extension बदलना और File Format Convert करना अलग-अलग चीजें हैं। किसी फाइल को सही Format में बदलने के लिए उचित Conversion Tool या Software का इस्तेमाल करना चाहिए।
आसान शब्दों में
- Extension नहीं है: फाइल को पहचानने में कुछ Apps को परेशानी हो सकती है।
- Extension गलत है: फाइल गलत Program में Open हो सकती है या Error दे सकती है।
- Extension बदलने मात्र से: फाइल का वास्तविक Format नहीं बदलता।
- सही Format चाहिए: फाइल को उचित Software/Tool से Convert करना पड़ता है।
रोजाना इस्तेमाल होने वाले जरूरी फाइल एक्सटेंशन (Common File Extensions)
आज के डिजिटल समय में हम मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर अलग-अलग तरह की फाइलें इस्तेमाल करते हैं। आइए कुछ जरूरी फाइल एक्सटेंशन के बारे में आसान भाषा में समझते हैं:
1. PDF (.pdf)
PDF फाइल का उपयोग डॉक्यूमेंट को सुरक्षित और एक जैसे फॉर्मेट में शेयर करने के लिए किया जाता है। चाहे आप मोबाइल में खोलें या कंप्यूटर में, इसकी डिजाइन नहीं बदलती। इसलिए रिज्यूमे, ईबुक और ऑफिस डॉक्यूमेंट अक्सर PDF में होते हैं।
2. JPG और PNG (.jpg, .png)
ये दोनों इमेज (फोटो) फाइल के प्रकार हैं।
- JPG का इस्तेमाल सामान्य फोटो के लिए होता है।
- PNG तब काम आता है जब आपको साफ और बैकग्राउंड वाली (ट्रांसपेरेंट) इमेज चाहिए होती है।
3. MP4 और MP3 (.mp4, .mp3)
- MP4 वीडियो फाइल के लिए इस्तेमाल होता है।
- MP3 ऑडियो या गाने सुनने के लिए सबसे पॉपुलर फॉर्मेट है।
4. DOCX और XLSX (.docx, .xlsx)
ये फाइलें ऑफिस के काम में ज्यादा उपयोग होती हैं।
- DOCX का उपयोग Word में लिखे डॉक्यूमेंट के लिए होता है।
- XLSX Excel में बनाई गई शीट (जैसे हिसाब-किताब या डेटा) के लिए होता है।
5. APK (.apk)
APK फाइल एंड्रॉइड मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने के लिए होती है। जब आप किसी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करते हैं, तो वह अक्सर APK फॉर्मेट में होता है।
निष्कर्ष (Conclusion):
उम्मीद है कि फाइल एक्सटेंशन क्या है (File Extension Kya Hai) और इसके महत्व के बारे में आपको वह जानकारी मिल गई होगी जिसे आप ढूंढ रहे थे। अब आप आसानी से समझ सकते हैं कि किसी भी फाइल को खोलने के लिए सही File Extension क्यों जरूरी है।
फिर भी यदि आपका इस पोस्ट या फाइल एक्सटेंशन से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप कमेंट के माध्यम से हमें पूछ सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और कमेंट में अपनी राय दें।
फाइल एक्सटेंशन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. क्या हम किसी फाइल का एक्सटेंशन बदल सकते हैं?
हाँ, आप किसी भी फाइल का नाम बदलकर उसका एक्सटेंशन बदल सकते हैं। लेकिन ऐसा करते समय सावधानी रखें। अगर आप गलत एक्सटेंशन लिख देते हैं, तो फाइल खुल नहीं पाएगी या खराब (Corrupt) भी हो सकती है।
2. मोबाइल में फाइल एक्सटेंशन कैसे देखें?
एंड्रॉइड मोबाइल में फाइल एक्सटेंशन देखने के लिए “File Manager” ऐप खोलें। जिस फाइल की जानकारी देखनी है, उस पर थोड़ा देर दबाकर (Long Press) रखें। फिर “Details” या “Rename” पर क्लिक करें। वहां आपको फाइल का पूरा नाम और उसका एक्सटेंशन दिखाई देगा।
3. सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इमेज फाइल एक्सटेंशन कौन सा है?
सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इमेज एक्सटेंशन .jpg (JPEG) और .png हैं। इसके अलावा आजकल वेबसाइट पर तेज लोडिंग के लिए .webp फॉर्मेट भी काफी लोकप्रिय हो रहा है।
4. क्या बिना एक्सटेंशन के फाइल काम करती है?
नहीं, अगर किसी फाइल में एक्सटेंशन नहीं होगा तो कंप्यूटर या मोबाइल यह नहीं पहचान पाएगा कि उसे किस सॉफ्टवेयर से खोलना है। ऐसी फाइल अक्सर “Unknown” के रूप में दिखाई देती है।
5. .exe फाइल एक्सटेंशन क्या होता है?
.exe का मतलब “Executable” फाइल होता है। यह आमतौर पर Windows कंप्यूटर में किसी सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम को इंस्टॉल या चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
very useful information about file extension thanks for sharing