
यदि आप जानना चाहते है कि Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply कैसे करें 2026 में तो इसमें यह पोस्ट आपकी पूरी मदद करने वाली है। हर वर्ष श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी से लाखों छात्र regular और privet माध्यम से अपनी डिग्री पूरी करते है।
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से आपने कोई भी डिग्री पूरी की है तो आपको बता दें आप बिना कॉलेज गए अपने घर से ही डिग्री के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके लिए केवल आपको श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कुछ डिटेल्स भरनी होगी और फीस जमा करनी होगी।
- SDSUV Degree Online Apply कौन-कौन कर सकता है?
- Sri Dev Suman University Degree Online Apply के लिए जरूरी Documents
- Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply कैसे करें 2026 – Step by Step Process
- Sri Dev Suman University Degree Apply करने के बाद क्या करें?
- Sri Dev Suman University Degree Online Application Status कैसे देखें?
- SDSUV Degree कितने दिनों में मिलती है
- श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय डिग्री ऑनलाइन आवेदन – महत्वपूर्ण निर्देश एवं सावधानियां
- Sri Dev Suman University Degree Apply Fees कितनी है 2026?
- Sri Dev Suman University Degree Online Apply 2026 – Important Links
- Sri Dev Suman University Degree Online Apply 2026 – FAQ
SDSUV Degree Online Apply कौन-कौन कर सकता है?
Sri Dev Suman Uttarakhand University से ऑनलाइन डिग्री के लिए वह छात्र अप्लाई कर सकते है जिन्होंने सम्बंधित कोर्स पूरा किया हो। इसके साथ ही आपके पास आवेदन के लिए जो जरूरी दस्तावेज है वह भी होने चाहिए तभी आप आवेदन कर सकते है।
आसान शब्दों में कहा जाये तो यदि आपने श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से पढाई पूरी कर ली है तो आप Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply कर सकते है और इसके बाद आपके दिए गए पते पर आपको डिग्री मिल जाएगी।
Sri Dev Suman University Result BA, BSC, BCom Result कैसे देखे
Sri Dev Suman University Degree Online Apply के लिए जरूरी Documents
Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply करने के लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी, इसके बिना आप डिग्री के लिए आवेदन नहीं कर पायेंगे, तो चलिए जानते है क्या क्या दस्तवेज जरुरी है-
- Marksheet : आप जिस भी कोर्स की डिग्री के लिए आवेदन कर रहे है उसके लिए आप अपनी सभी सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट की एक pdf फाइल बनाकर रखें।
- Roll Number, Enrollment Number और Passing Year: Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply करते समय आपको Roll Number, Enrollment Number और Passing Year भरने की जरूरत पड़ेगी, यहाँ पर आप यह सभी जानकारी अपने Last Year या Last Semester की मार्कशीट से भरें।
- Aadhar Card: आपको आधार कार्ड की PDF भी अपलोड करनी होगी, इसलिए आप आधार कार्ड की एक pdf फाइल बनायें जिसका size 1MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply कैसे करें 2026 – Step by Step Process
Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply करने के लिए सबसे पहले जरुरी दस्तावेज की डिजिटल फाइल अपने सिस्टम में रखे जिससे आदेवन करते समय आपको कोई समस्या नहीं हो, इसके आलावा मार्कशीट, आधार भी साथ में रखे ताकि जानकारी फिल करने में मदद मिले
Step 1 – Official Website पर जाएं
- सबसे पहले Sri Dev Suman Uttarakhand University Portal पर जाएँ।
- इसके बाद Academic Links के सेक्शन में आपको Apply Online for Original Degree का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
Step 2 – Applicant Verification करें

- Applicant Verification के लिए सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर भरे।
- इसके बाद E-mail Address Fill करें।
- Submit Button पर क्लिक कर इस जानकारी को सबमिट करें।
- इसके बाद आपको दिए गए text को text बॉक्स में टाइप करना होगा और सबमिट करें।
Step 3 – Student Details भरें

इसके बाद आपको कुछ इस तरह का एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा जिसमे आपको अपनी डिटेल्स भरनी होगी तो आइये जानते है इस SDSUV Degree Application Form को कैसे भरें
- सबसे पहले आपको अपना नाम English और Hindi में भरना है।
- इसके बाद पिता का नाम हिंदी इंग्लिश दोनों में भरें
- अपनी जन्मतिथि भरें।
- अब आप Last year/Last Semester की marksheet से अपना Roll Number, Enrolment Number, Course Name, Collage Name, Course Type, Passing Year, Result Status, Division भरें।
ध्यान रखें Sri Dev Suman University Degree Application Form में मांगी गयी इस जानकारी को आपको सही से भरना है गलत जानकारी भरने पर आपका एप्लीकेशन फॉर्म reject किया जा सकता है।
Step 4 – Documents Upload करें

- अब आपको document अपलोड करने होंगे जिसमे आपको All Year/All Semester की सभी मार्कशीट की एक PDF फाइल बनानी होगी, जिसका Size 1MB से अधिक नहीं होना चाहिए को अपलोड करना होगा।
- ID Proof के लिए आपको आधार कार्ड की front और back दोनों size की एक pdf बनानी होगी जिसका size 1MB से अधिक नहीं होना चाहिए को भी अपलोड करना होगा।
Step 5 – Postal Address Fill करें

- Address में आपको अपना पूरा Address भरना होगा क्योंकि Original Degree आपके Address पर भेजी जाती है इसलिए आपको अपना address सही से भरना होगा।
- सभी जानकारी फिल करने के बाद आप Submit Button पर क्लिक करें
- अब आपको पेमेंट करनी होगी, जिसके लिए आपको Debit Card / UPI / Net Banking जैसे ऑप्शन मिलते हैं। पेमेंट सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म ऑटोमेटिक सबमिट हो जाएगा और आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Sri Dev Suman University Degree Apply करने के बाद क्या करें?
Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद Application स्टेटस जरुर चेक करें ताकि यह कन्फर्म हो जाये की आपने जो फॉर्म भरा है वह जमा हुआ है की नहीं। इसके आलावा आपको इन बातों का भी ध्यान रखना होगा-
- श्रीदेव सुमन university डिग्री के लिए आपने जो भी पेमेंट करी है उसकी receipt डाउनलोड या प्रिंट कर सम्भाल के रखे।
- Application Submit हो जाने के बाद Application Form की PDF डाउनलोड कर लें।
- Application Submit होने के बाद आपको Application/Registration Number दिया जाता है जिसे आप नोट कर ले, इस नंबर की जरूरत एप्लीकेशन Status Check करने के लिए पड़ेगी।
Sri Dev Suman University Degree Online Application Status कैसे देखें?
Sri Dev Suman Uttarakhand University Degree Online Apply करने के बाद आप Application Status Check कर सकते है। Application Status Check करने के लिए आपके पास Application/Registration Number होना जरुरी है।

- सबसे पहले आप श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें।
- Application/Registration Number की सहायता से लॉग इन करें।
- अब आप स्टेटस देख सकते है।
SDSUV Degree कितने दिनों में मिलती है
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में डिग्री मिलने का समय इन बातों पर निर्भर करता है की आपका कोर्स कब पूरा हुआ और इसका रिजल्ट कब जारी किया गया। यदि एग्जाम का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है तो तुरंत डिग्री नहीं मिलती।
- Original Degree जारी होने में 6 महीने से लेकर 1 साल का समय लग सकता है(यदि आप रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद अप्लाई करते है तो )
- यदि रिजल्ट को जारी हुए 1 साल से ज्यादा समय हो चुका है तो इस परिस्थिति में आपकी डिग्री आने में कम समय लगेगा जो की 1 महीने से लेकर 2 महीने का हो सकता है
- यदि नौकरी या आगे की पढ़ाई के लिए तुरंत डिग्री की आवश्यकता पड़ती है, तो इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है। जब तक Original Degree जारी होती है, तब तक आप Provisional Degree Certificate जो की जो यह साबित करता है कि आपने अपना कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है के लिए आवेदन कर सकते हैं।
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय डिग्री ऑनलाइन आवेदन – महत्वपूर्ण निर्देश एवं सावधानियां
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय डिग्री ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको कुछ बातों की जानकारी होनी चाहिए नहीं तो एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
- आवेदन करने के लिए SDSUV degree apply official website link का ही उपयोग करें।
- जब भी आप अप्लाई करते है तो इस बात का ध्यान रखे की आप जो भी जानकारी भर रहे है वह मार्कशीट के अनुसार ही भरें
- जब आप document अपलोड करते है तो यह चेक जरुर करें की क्या document साफ़ दिखाई दे रहा है या नहीं।
- एक से अधिक आवेदन न करें।
- नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर, कोर्स गलत भरने पर आपका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- Payment करते समय Back Button का उपयोग न करें।
Sri Dev Suman University Degree Apply Fees कितनी है 2026?
Sri Dev Suman University की Degree के लिए सामान्य रूप से कोई फीस नहीं देनी पड़ती है। लेकिन अगर आप 2013 Batch की Degree के लिए Apply कर रहे हैं, तो आपको ₹100 की फीस देनी होगी।
वहीं, अगर आप Duplicate Degree के लिए Apply करते हैं, तो इसके लिए भी आपको निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।
Sri Dev Suman University Degree Online Apply 2026 – Important Links
| जानकारी | Link |
| Official Website | SDSUV Official Website https://www.sdsuv.ac.in/ |
| Student Corner | SDSUV Student Corner |
| Original Degree | Student Corner → Online Forms → Original Degree |
| Provisional Degree | Student Corner → Online Forms → Provisional Degree |
| Migration Certificate | Student Corner → Online Forms → Migration Certificate |
Sri Dev Suman University Degree Online Apply 2026 – FAQ
Q1. Sri Dev Suman University की Degree Online कैसे Apply करें?
Ans: University की official website पर जाकर Important Link Section में Apply Degree/Online Forms option चुनकर online Apply किया जा सकता है।
Q2. Sri Dev Suman University Original Degree के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: जिन विद्यार्थियों ने university से अपनी qualifying course/degree पूरी की है और university के नियमों के अनुसार Original Degree के लिए पात्र हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
Q3. Degree Online Apply करने के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
Ans: आवेदन के university द्वारा मांगे गए documents जैसे marksheet, enrollment/registration details, पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक documents तैयार रखें।
Q4. Sri Dev Suman University Degree Apply की Fee कितनी है?
Ans: Degree application की fee समय और आवेदन के प्रकार के अनुसार निर्धारित हो सकती है। इसलिए 2026 में आवेदन करते समय official application portal पर दिखाई गई current fee को ही मानें।
Q5. Degree का Application Status कैसे Check करें?
Ans: Application submit करने के बाद प्राप्त application number/receipt को सुरक्षित रखें। Status check करने का option यदि portal पर उपलब्ध हो, तो उसी application details से status देखा जा सकता है।
Q6. क्या Provisional Degree के लिए भी Online Apply कर सकते हैं?
Ans: हाँ, university के Student Corner में Provisional Degree के लिए भी online application option उपलब्ध है।
Q7. Application Submit करने के बाद क्या करें?
Ans: Application form की receipt/download copy सुरक्षित रखें और payment proof भी संभालकर रखें। इसके बाद university की तरफ से दिए गए आगे के निर्देशों और updates पर ध्यान दें।
Q8. Sri Dev Suman University की official website कौन सी है?
Ans: Sri Dev Suman Uttarakhand University की official website sdsuv.ac.in है। आवेदन के लिए हमेशा official website/official portal का ही इस्तेमाल करें।