उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य प्रकाश पंत का निधन

पिथौरागढ़ उत्तराखंड में 11 नवम्बर 1960 को जन्मे प्रकाश पंत का अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास के अस्पताल में आज के दिन 5 जून 2019 को निधन हो गया है। प्रकाश वर्तमान समय में उतराखंड सरकार में वित् मंत्री थे जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य होने के साथ साथ उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य भी थे।प्रकाश पंत

2002 से 2007 में पिथौरागढ़ विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए प्रकाश इस समय उत्तराखण्ड सरकार में संसदीय कार्य मंत्री, विधायी कार्य मंत्री, भाषा मंत्री,वित्त मंत्री, व्यावसायिक कर मंत्री, स्टाम्प और पंजीकरण मंत्री, मनोरंजन कर मंत्री, आबकारी मंत्री, पेयजल व स्वछता मंत्री, चीनी एवं गन्ना विकास मंत्री है।

59 वर्षीय प्रकाश के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्री है. लम्बे समय से केंसर से जूझ रहे प्रकाश 30 मई को इलाज के लिए अमेरिका गए थे। प्रकाश के निधन पर मुख्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताया है, साथ ही शुक्रवार को अवकाश और तीन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भी प्रकाश पंत के निधन पर जोक व्यक्त किया है।

About Anoop Bhatt

मेरा नाम अनूप भट्ट है और मैं उत्तराखंड (India) से हूँ। इस ब्लॉग पर आपको Blogging, Internet, Website, Technology के आलावा भी अन्य उपयोगी ज्ञान हिंदी में दिया जाता है। अधिक जानने के लिए आप About Us देखे।

Leave a Comment